एक्सप्लोरर

SAvsIND: धवन ने कहा, बारिश के बाद चहल की एक गलती ने खेल बिगाड़ दिया

धवन ने बताया क्यों हार गई टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स में शनिवार को खेले गए चौथे वनडे में उस वक्त तक मैच भारत की ओर जाता दिख रहा था जब तक बारिश नहीं हुई थी. बारिश के बाद पिच और खेल का समीकरण बदल गया. भारत को साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट से हराकर सीरीज में तीन हार के बाद जीत हासिल की. मुकाबले के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हार के दो बड़े कारण बताए. धवन ने कहा कि बारिश के कारण दो बार खेल को रोकना अैर डेविड मिलर को जीवनदान देना भारत को भारी पड़ा.

भारत ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 289 रन बनाए लेकिन अफ्रीकी पारी के 8वें ओवर के दौरान आई बारिश ने खेल का रूख मोड़ दिया. बारिश के बाद खेल जब फिर से शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका के सामने 28 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य था.

एक समय भारत जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन 18 ओवर में मिलर को दो बार जीवनदान मिले. एक बार डीप में उनका कैच छूटा तो दूसरी बार युजवेंद्र चहल की ‘नो बॉल’ गेंद पर वह बोल्ड हुए. वह उस समय सिर्फ छह और सात रन पर थे. उन्होंने इन जीवनदान का फायदा उठाते हुए महज 28 गेंद में 39 रन बना डाले और जीत की नींव रख दी.

धवन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुख्य कारण निश्चित रूप से कैच छोड़ना और फिर ‘नो बॉल’ के कारण एक विकेट नहीं मिलना रहा. इसके बाद से लय बदल गयी. वर्ना हम बहुत अच्छी स्थिति में थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से बारिश का भी असर पड़ा. हमारे स्पिनर उस तरह से गेंद को टर्न नहीं कर सके जैसा उन्होंने पिछले तीन वनडे मैचों में किया था. इससे अंतर पैदा होता है क्योंकि गेंद गीली हो जाती है. यही कारण है.’’

धवन ने कल अपने 100वें वनडे में शतक जड़ा था. उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला इसलिये किया क्योंकि शाम में गेंद यहां मूव कर रही है. यहां हवा का भी असर पड़ता है और इससे प्रभाव पड़ता है. ’’

धवन ने कहा कि मिलर ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और खेल का रूख ही बदल दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘मिलर बहुत बढ़िया खेला. भाग्य उसके साथ था. पहले उसका कैच छूटा और फिर वह नो बॉल पर बोल्ड हुआ. आमतौर पर स्पिनर नो बॉल नहीं फेंकते. उसने इन जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और खेल का रूख ही बदल दिया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget