एक्सप्लोरर

SA vs IND 2nd TEST: कोहली पर टिकी भारत की उम्मीद

सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी 269 पर 6 से आगे खेलना शुरू किया और लंच से पहले पूरी टीम 66 रन जोड़कर पवेलयिन लौट गई.

साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरा टेस्ट दूसरा दिन - सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का परिणाम किस ओर होगा इसका जवाब तीसरे दिन साफ हो सकता है. भारत ने दूसरे दिन 183 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं और टीम की पूरी उम्मीद कप्तान विराट कोहली पर टिकी है. कोहली 85 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत अभी साउथ अफ्रीका से 152 रन पीछे हैं. कोहली के साथ हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर नाबाद लौटे.

भारतीय टीम ने तीसरे सेशन में तीन विकेट गंवा दिए जिससे पासा पलट गया. टी ब्रेक के बाद सबसे पहले कप्तान कोहली ने अपना 16वां अर्द्धशतक पूरा किया लेकिन मुरली विजय(46) ऐसा करने में असफल रहे. केशव महाराज की बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में विजय विकेट के पीछे लपके गए. विजय के बाद कप्तान की उम्मीदों को कंधों पर लेकर मैदान पर आए रोहित शर्मा एक बार फेल हुए और सिर्फ 10 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर LBW होकर पवेलियन लौट गए. बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए पार्थिव पटेल ने कुछ देर संघर्ष की. लेकिन 19 रन बनाने के बाद डेब्यू कर रहे लुंगी नगीदी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए.

तीसरे दिन भारत की उम्मीद विरोधी टीम पर बढ़त लेने की होगी. जिसमें सबसे बड़ी भूमिका कोहली और पांड्या की होगी. कोहली अपने शतक से 15 रन पीछे हैं. साउथ अफ्रीका की ओर से महाराज,मोर्कल, रबाडा और लुंगी ने एक-एक विकेट लिए हैं. जबकि पुजारा रन आउट होकर पवेलयिन लौटे थे.

SA vs IND 2nd TEST: कोहली पर टिकी भारत की उम्मीद

 

 

साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरा टेस्ट दूसरा दिन दूसरा सेशन - सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर के लगातार गेंद पर आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. दूसरे दिन टी ब्रेक के समय भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं. पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 255 रन पीछे है. कोहली 39 और विजय 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.

लंच ब्रेक के बाद चार रनों के कुल योग को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी लोकेश राहुल और विजय के कंधों पर थी लेकिन शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किए गए राहुल 10 रन बनाने के बाद मोर्ने मोर्कल के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. बल्लेबाजों के लिए बेहतर पिच पर पुजारा से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी पहली ही गेंद पर वो रन आउट हो कर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कोहली और विजय ने भारत को कोई झटका नहीं लगने दिया और तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर ली है.

तीसरा सेशन मैच के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. कोहली इस सेशन में एक भी विकेट नहीं गंवाना चाहेंगे.

SA vs IND 2nd TEST: कोहली पर टिकी भारत की उम्मीद

 

साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरा टेस्ट दूसरा दिन पहला सेशन - आर अश्विन की अगुवाई में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी 335 रनों पर समेट दी. सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी 269 पर 6 से आगे खेलना शुरू किया और लंच से पहले पूरी टीम 66 रन जोड़कर पवेलयिन लौट गई. पहले सेशन के एकमात्र ओवर में भारत ने मुरली विजय के चौके के साथ 4 रन बना लिए हैं. उनका साथ देने लोकेश राहुल मैदान पर उतरे हैं.

साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम के बल्ले से निकले उन्होंने 94 रनों की पारी खेली. वहीं हाशिम अमला ने 82 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों का योगदान दिया.

दूसरे दिन कप्तान प्लेसिस ने एक छोर संभाले रखा और टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया. इसमें उन्हें केशव महाराज (18) और कागिसो रबादा (11) का अच्छा साथ मिला. आज गिरे चार विकेट में से दो विकेट इशांत के खाते में गए. जबकि एक विकेट अश्विन ने और एक सफलता मोहम्मद शमी को मिली. कल सर दर्द के कारण काफी समय मैदान से बाहर रहने वाले शमी ने केशव महाराज का विकेट लेकर अपने टेस्ट विकेटों शतक पूरा किया.

शमी इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के सातवें तेज गेंदबाज और कुल 21वें खिलाड़ी हैं. शमी ने 29वें मैच में यह मुकाम हासिल किया.

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए. ईशांत शर्मा को तीन विकेट मिले जबकि मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली. दो बल्लेबाज रन आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget