एक्सप्लोरर

SAvsIND: हार के बाद कोहली ने कहा, कोई तो 70-80 रन बना लेता

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स में टीम की हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि बल्लेबाज टिककर खेलते तो नतीजा अलग होता.

मैच खत्म होने के बाद दोनों कप्तानों ने क्या कहा-  साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स में टीम की हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि बल्लेबाज टिककर खेलते तो नतीजा अलग होता. कोहली ने भारत की 72 रन से हार के बाद कहा, ‘‘हम लगभग 70 रन से हार गए. अगर हमने पहली पारी में मौके नहीं गंवाये होते तो वे 220 रन के आसपास ही रन बना पाते. थोड़े अंतराल में कई विकेट गंवाने से हमारी स्थिति खराब हुई. हम तीनों दिन मैच में थे और यह शानदार मैच था.’’ कोहली का मानना है किसी एक बल्लेबाज को दूसरी पारी में 70 से 80 रन बनाने चाहिए थे.

उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार प्रयास था लेकिन किसी को 75 या 80 रन बनाने की जरूरत थी. 20 या 30 रन पर्याप्त नहीं थे. उनके पास एक गेंदबाज (डेल स्टेन) कम था लेकिन उन्होंने सही क्षेत्र में गेंद पिच करायी और अपनी जीजान लगा दी. हमें भी अपनी गलतियों में सुधार करने की जरूरत है. ’’

भारत की तरफ से पहली पारी में हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार के बीच आठवें विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी के अलावा कोई भी बड़ी भागीदारी नहीं निभायी गयी जो कि टीम के चिंता का विषय है.

कोहली ने कहा, ‘‘इस मैच में अच्छी साझेदारी की भूमिका अहम होती और उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया. गेंदबाजों ने जल्द ही सबक लिया और दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया.’’ उन्होंने पंड्या की जमकर तारीफ की जिन्होंने पहली पारी में 93 रन बनाए.

कोहली ने कहा, ‘‘हमें पंड्या पर विश्वास है. स्वदेश हो या विदेश वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है. उसने गजब का जज्बा दिखाया और उसकी पारी शानदार थी. ’’

साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम ने हर समय मुश्किल पलों में अच्छा खेल दिखाया.

उन्होंने कहा, ‘‘इस टेस्ट में हर बार मुश्किल दौर में हमने अच्छा प्रदर्शन किया. जिस तरह से हमने हर बार करारा जवाब दिया वह शानदार था. यहां तक उनकी अच्छी गेंदबाजी के बावजूद हमने दबाव नहीं बनने दिया. ’’

डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘पहली सुबह हमें उम्मीद थी कि गेंद मूवमेंट लेगी लेकिन पहले घंटे में हमने कुछ विकेट गंवा दिए. मुझे लग रहा था कि 270 अच्छा स्कोर है लेकिन पंड्या ने इसके बाद जोखिम उठाया और वह चल गया. फिर से गेंदबाजों ने जिम्मेदारी बखूबी संभाली. हमारी रणनीति 200 रन से ऊपर पहुंचने और 350 रन के आसपास बढ़त लेने की थी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंद जिस तरह से आ रही थी उससे हम हैरान थे. यह पहले दिन की पिच की तरह थी. ’’

तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूलैंड्स की पिच आम तौर पर धीमी होती है लेकिन पहली सुबह उन्होंने हमें सकते में डाल दिया. हमने पहली पारी में बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. शानदार दर्शक और बेहतरीन परिस्थितियां. इससे बेहतर और क्या हो सकता है. ’’

फिलैंडर ने अपने साथी गेंदबाजों कैगिसो रबादा और मोर्ने मोर्कल की भी तारीफ की जिन्होंने डेल स्टेन की कमी नहीं खलने दी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एक तेज गेंदबाज नहीं था लेकिन कैगिसो और मोर्ने ने भी शानदार गेंदबाजी की. मैंने आराम के बाद वापसी की और इसलिए थोड़ा मुश्किल महसूस कर रहा था. डेल चैंपियन गेंदबाज है. उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget