एक्सप्लोरर

SAvsIND: शुरुआती सफलता के बाद पटरी से उतरे भारतीय गेंदबाज

केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. कप्तान फाफ डूप्लेसिस 37 और दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 59 रन बनाकर खेल रहे हैं.

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहले टेस्ट का पहला सेशन: केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. कप्तान फाफ डूप्लेसिस 37 और दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 59 रन बनाकर खेल रहे हैं.

टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने उनके फैसले को गलत साबित करते हुए एक के बाद एक तीन जोरदार झटके दिए. तेज गेंदबाजों को पहले घंटे में पिच से काफी मदद मिल रही थी जिसका फायदा भुवी ने उठाया और डीन एल्गर(0) को मैच की तीसरी ही गेंद पर विकेट के पीछे कैच करवा कर शानदार आगाज किया.

अगले ही ओवर की अंतिम गेंद पर भुवी ने ऐडन मार्कराम(5) को LBW कर भारत को दूसरी सफलता भी दिला दी. अपने तीसरे ओवर में अनुभवी हाशिम अमला(3) को विकेट के पीछे आउट कराकर साउथ अफ्रीका खेमे में सनसनी मचा दी. लेकिन इसके बाद मैदान पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में चला गया. जिसमें भारतीय गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा.

डेब्यू कर रहे जसप्रीत बुमराह वनडे और टी 20 मोड से बाहर आते नहीं दिखे और लगातार ओवर पिच गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को तेज रन बनाने का मौका दे दिया. उन्होंने सात ओवर में अब तक 31 रन लुटाए हैं.

दो साल बाद वापसी कर रहे डीविलियर्स आज पुराने रंग में दिखे और मैच का 9वां ओवर ले कर आए भुवी के ओवर में चार चौके लगाए. उन्होंने 55 गेंद पर अपना 41वां अर्द्धशतक पूरा किया. 59 रन पर नाबाद खेल रहे डीविलियर्स ने अपनी पारी में अब तक 11 चौके लगाए हैं. दूसरी तरफ कप्तान फाफ ने विकेट पर थोड़ा समय लिया और धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 95 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है.

इससे पहले केपटाउन के न्यू लैंड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कैप देने का फैसला किया तो वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे को बाहर रख सबको हैरान कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget