एक्सप्लोरर

साढ़े 5 फुट के प्लेयर ने मचाया कोहराम, भारत से छीना WTC फाइनल और अब लिख रहा स्वर्णिम इतिहास

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत फाइनल नहीं खेलेगा. 2025 का फाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा.

South Africa World Test Championship Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार होगा जब भारतीय टीम फाइनल नहीं खेलेगी. अब तक 2021 और 2023 में हुए दोनों फाइनल मैचों में टीम इंडिया खेली थी लेकिन इस बार खिताबी भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का आमना-सामना होगा. अफ्रीका जिसने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से धोया है. दरअसल टेंबा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टेस्ट टीम का जैसे कायापलट हो चुका है और आलम यह है कि वह लगातार 7 टेस्ट मैच जीत चुका है.

टेंबा बावुमा ने साल 2023 में टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. उनका कद चाहे 5 फुट 4 इंच हो, लेकिन आंकड़े 'बुर्ज खलीफा' जैसे महान दिखाई पड़ते हैं. बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका पिछले 8 टेस्ट मैचों से हारा नहीं है. पिछले 8 मैचों में इस टीम ने 7 जीत दर्ज की हैं और एक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था. इसी के साथ अफ्रीका लगातार 4 टेस्ट सीरीज भी जीत चुका है. उसने पहले वेस्टइंडीज (1-0), फिर बांग्लादेश (2-0), श्रीलंका (2-0) और अब पाकिस्तान को भी 2-0 से मात दी है.

एक तरफ भारतीय टीम को अपनी गलतियों के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेकने पड़े. अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को 2-2 से समाप्त करती तो भी उसके WTC फाइनल खेलने की संभावना बनी रहती. मगर दूसरे छोर से वह दक्षिण अफ्रीका ही था जिसके कारण टीम इंडिया के लगातार तीसरा फाइनल खेलने के दरवाजे बंद हो गए थे. अगर अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में हार मिलती तो कहीं ना कहीं टीम इंडिया के फाइनल में जाने की उम्मीद बनी रहती.

टेस्ट क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 2 मौकों पर 16 मैच जीते हुए हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने अगले 3 टेस्ट और जीत लेता है तो वह कम से कम अपने लगातार 9 मैच जीतने के रिकॉर्ड को बेहतर कर लेगा. मौजूदा समय में अफ्रीका लगातार 7 टेस्ट जीत चुका है.

यह भी पढ़ें:

Nitish Reddy: 'नितीश रेड्डी को बाहर करो...', ये क्या कह गए संजय मांजरेकर; बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget