एक्सप्लोरर

SA vs AUS: पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों ऑस्ट्रेलिया को मिली 6 विकेट से करारी मात

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की है.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में धमाकेदार शुरूआत की है. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की पिछले 18 वनडे मैचों में से यह उसकी 16वीं हार है.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 38.1 ओवरों में ही अपने सभी विकेट गंवा दिए और 152 रनों का स्कोर खड़ा किया.

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी अपने अनुभवी खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बगैर फीकी नजर आई. ऑस्ट्रेलिया के लिए नील काउल्टर ने सबसे अधिक 34 रन बनाए.

इसके अलावा, एलेक्स कैरी ने 33 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच पांच रन बनाकर ही आउट हो गए. काउल्टर और एलेक्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया.

एंडिले पेलुख्वायो ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 152 रनों तक समेटने में सबसे अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा, इमरान ताहिर, लुंगी नगीदी और डेल स्टेन ने दो-दो विकेट हासिल किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (47), रीजा हैंड्रिक्स (44), एडन मार्कराम (36) की संयम भरी बल्लेबाजी के दम पर तीन विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और जीत हासिल की.

मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में तीनों विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच नौ नवम्बर को एडिलेड में खेला जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget