एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराकर ड्रॉ कराई सीरीज, डी कॉक ने बनाए सबसे ज्यादा 79 रन

कप्तान डी कॉक ने इसके बाद टेम्बा बावुमा (नाबाद 27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की अविजित साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी.

कप्तान क्विंटन डी कॉक (नाबाद 79) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद् हो गया था जबकि दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीता था. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 134 रनों का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 19 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को डी कॉक और रीजा हैंड्रिक्स (28) ने पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 76 जोड़कर शानदार शुरूआत दी. रीजा को हार्दिक पांडया ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया. रीजा ने 26 गेंदों पर चार चौके लगाए. इस दौरान डी कॉक ने अपने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया. कप्तान डी कॉक ने इसके बाद टेम्बा बावुमा (नाबाद 27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की अविजित साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी. डी कॉक ने 52 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए. डी कॉक की टी-20 में क्रिकेट में यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है. बावुमा ने 23 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाए. उन्होंने छक्का लगाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 134 रन का स्कोर बनाया. भारतीय टीम को पहला झटका 2.2 ओवर में 22 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (9) के रूप में लगा. इसके बाद शिखर धवन (36) और कप्तान विराट कोहली (9) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. धवन टीम के 63 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे. उन्होंने 25 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. धवन के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने अगले 35 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए. इन चार विकेटों में कोहली के अलावा, ऋषभ पंत (19), श्रेयस अय्यर (5) और क्रुणाल पांड्या (4) के विकेट शामिल हैं. इसके बाद रवींद्र जडेजा (19) और हार्दिक पांड्या (14) ने सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़कर भारत को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया. जडेजा ने 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. हार्दिक ने 18 गेंदों पर एक चौका लगाया. वाशिंगटन सुंदर ने चार रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन, बीजोर्न फॉर्नट्यून और ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने दो-दो जबकि तबरेज शम्सी ने एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget