एक्सप्लोरर

विरोधी टीम को 2 दिन में हराकर दक्षिण अफ्रीका की भारत को चुनौती

मोर्ने मोर्कल और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने चार दिवसीय दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन ही यहां जिम्बाब्वे को पारी और 120 रन से करारी शिकस्त दी. विरोधी टीम को शिकस्त देने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत को भी अगली सीरज़ में कड़ी चुनौती देते हुए हुंकार भर ली है.

पोर्ट एलिजाबेथ: मोर्ने मोर्कल और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने चार दिवसीय दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन ही यहां जिम्बाब्वे को पारी और 120 रन से करारी शिकस्त दी. विरोधी टीम को शिकस्त देने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत को भी अगली सीरज़ में कड़ी चुनौती देते हुए हुंकार भर ली है.

दक्षिण अफ्रीका ने मैन आफ द मैच एडेन मार्कराम की 125 रन की पारी की मदद से अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 309 रन पर समाप्त घोषित की और इसके बाद जिम्बाब्वे को दोनों पारियों में मिलाकर 72.4 ओवरों में समेटकर आसानी से जीत दर्ज की. पिछले 12 वर्षों में यह तीसरा अवसर है जबकि कोई टेस्ट मैच दो दिन तक चला और इन सभी अवसरों पर हारने वाली टीम जिम्बाब्वे की थी.

तेज गेंदबाज मोर्कल ने जिम्बाब्वे की पहली पारी में 21 रन देकर पांच विकेट लिये और उसकी पूरी टीम को 30.1 ओवर में 68 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभायी. मोर्कल के अलावा कैगिसो रबादा और एंडिल फेलुकवायो ने दो-दो विकेट लिये. जिम्बाब्वे के केवल दो बल्लेबाज काइल जार्विस (23) और रेयान बुरी (16) ही दोहरे अंक में पहुंचे.

बायें हाथ के स्पिनर महाराज ने दूसरी पारी में कमाल दिखाया और 59 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे फालोआन के लिये उतरी जिम्बाब्वे की टीम 42.3 ओवर में 121 रन पर सिमट गयी. महाराज के अलावा फेलुकवायो ने 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. इस पारी में जिम्बाब्वे के पांच बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिसमें क्रेग इर्विन ने सर्वाधिक 23 रन बनाये.

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है. यहां सीरीज़ का पहला टेस्ट 5 जनवरी से शुरू होगा. इस सीरीज़ में 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget