एक्सप्लोरर

SAvsAUS: एबी डिविलियर्स के अर्द्धशतक से तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की मजबूत पकड़

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. साउथ अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं और इसी के साथ उसने ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी के आधार पर 294 रनों की बढ़त ले ली है.

केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. साउथ अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं और इसी के साथ उसने ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी के आधार पर 294 रनों की बढ़त ले ली है.

साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 255 रनों से आगे नहीं जाने दिया था. दिन का खेल खत्म होने तक एबी डिविलियर्स 51 रन बनाकर नाबाद खड़े हुए हैं. उनके साथ क्विंटन डी कॉक 29 रन बनाकर विकेट पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 245 रनों के साथ की थी. वह अपने खाते में 10 रन और जोड़ पाई. जोस हाजलेवुड (10) के रूप में उसने अपना आखिरी विकेट खोया.

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मेजबान टीम का पहला विकेट पहली पारी में 141 रनों के स्कोर के साथ नाबाद लौटने वाले डीन एल्गर (14) के रूप में गिरा जिन्हें 28 रनों के कुल स्कोर पर पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा.

दूसरे छोर पर खड़े एडिन मार्कराम (84) ने हाशिम अमला (31) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. अमला 104 के कुल स्कोर पर कमिंस का दूसरा शिकार बने. मार्कराम को स्टार्क ने कमिंस के हाथों कैच कराया. उन्होंने 145 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए.

इसके बाद डिविलियर्स ने मोर्चा संभाला और अभी तक 103 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ अर्धशतक बनाकर नाबाद खड़े हुए हैं. दूसरे छोर से मेजबान टीम ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (20) और टेम्बा बावुमा (5) के विकेट खो दिए थे.

डिविलियर्स को इन दोनों के जाने के बाद डी कॉक का साथ मिला. दोनों के बीच अभी तक छठे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को बाहर करना सही? मंजरेकर ने उठाए सवाल, रायुडू ने भी किया समर्थन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को बाहर करना सही? मंजरेकर ने उठाए सवाल, रायुडू ने भी किया समर्थन
ENG W Vs AUS W Final 2026:बेथ मूनी ने फाइनल मुकाबले में खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
'प्लेयर ऑफ द मैच' बेथ मूनी ने फाइनल मुकाबले में खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
'अजीब लगता है...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जैकब बेथेल, बताया भारत के खिलाफ क्यों अच्छा लगता है जीतना
'अजीब लगता है...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जैकब बेथेल, बताया भारत के खिलाफ क्यों अच्छा लगता है जीतना
ENG-W Vs AUS-W Final 2026: 'इस हार से बहुत...' महिला टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान साइवर-ब्रंट का अजीब बयान वायरल
'इस हार से बहुत...' महिला टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान साइवर-ब्रंट का अजीब बयान वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget