एक्सप्लोरर

भरत अरूण की नियुक्ति पर 'CAC' मेंबर सौरव गांगुली ने साधी चुप्पी


भरत अरूण की नियुक्ति पर 'CAC' मेंबर सौरव गांगुली ने साधी चुप्पी

नई दिल्ली: सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति(CAC) की मांगो को सिरे से खारिज करते हुए बीसीसीआई ने मंगलवार को भरत अरूण को गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया. भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भरत अरुण को 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप तक के लिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच बनाए जाने पर किसी भी प्रकार की टिपण्णी करने से इंकार कर दिया. 


गांगुली से जब टीम इंडिया के नए गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस मामले में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है. मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहता.' 


कुछ दिन पहले ही सौरव गांगुली की अगुवाई वाली सचिन और लक्ष्मण की सीएसी ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का हेड कोच, जबकि ज़हीर खान को गेंदबाज़ी और राहुल द्रविड़ को विदेशी दौरों के लिए बल्लेबाज़ी कोच बनाने की सिफारिश की थी. कुछ दिन पहले ही खुद गांगुली ने भी ये साफ किया था कि ज़हीर टीम के साथ साल में 150 दिन काम करेंगे. 


हालांकि ज़हीर और द्रविड़ का टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में क्या भविष्य होगा. इस पर बीसीसीआई के सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने कहा कि 'अभी तक वो इन दोनों दिग्गज़ों को लेकर किसी फैसले पर नहीं पहुंचे हैं.'


जबकि बीसीसीआई ने 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से पहले रवि शास्त्री को उनकी पसंद का सपोर्ट स्टाफ दे दिया है. गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण के अलावा संजय बांगर बल्लेबाज़ी कोच जबकि आर श्रीधर फील्डिंग कोच की भूमिका में नज़र नहीं आएंगे.  


भरत अरूण के साथ रवि शास्त्री की अंदर-19 के दिनों से करीबी रही है. जबकि जिस दौरान रवि शास्त्री टीम इंडिया के टीम मैनेजर थे तब भी भरत ही टीम इंडिया के गेंदबाज़ी कोच थे. 


26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरा रवि शास्त्री समेत पूरे सपोर्ट स्टाफ के लिए पहली चुनौती होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget