एक्सप्लोरर

कुलदीप यादव का छलका दर्द, बोले- माही भाई के जाने के बाद ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला

भारतीय स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव का फॉर्म पिछले काफी वक्त से खराब चल रहा है. ना उन्हें आईपीएल में मौके मिल रहे हैं ना ही टीम इंडिया में जगह.

नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव का फॉर्म पिछले काफी वक्त से खराब चल रहा है. ना उन्हें आईपीएल में मौके मिल रहे हैं ना ही टीम इंडिया में जगह. ऐसे में कुलदीप यादव धोनी को मिस कर रहे हैं. कुलदीप यादव का मानना है कि वह पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के उस मार्गदर्शन को मिस कर रहे हैं, जोकि उन्हें धोनी से मिलता था. धोनी और कुलदीप 2019 के आखिर से ही भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं. हालांकि पिछले साल की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं.

कुलदीप ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा, "कभी-कभी मैं माही भाई का गाइडेंस मिस करता हूं, क्योंकि उनके पास काफी अनुभव था. वह विकेट के पीछे से हमें गाइड करते थे, लगातार चिल्लाते रहते थे. हम उनका अनुभव मिस करते हैं. ऋषभ पंत अब उनकी जगह हैं, वह जितना खेलते जाएंगे वह भविष्य में हमें उतना ज्यादा इनपुट दे पाएंगे. मुझे हमेशा लगता है कि हर गेंदबाज को एक पार्टनर चाहिए होता है, जो दूसरे छोर से रिस्पॉन्ड करे."

कुलदीप ने 2019 में 23 वनडे खेले थे जबकि 2020 और 2021 में उन्होंने अब तक केवल सात ही वनडे मैच खेले हैं. धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था.

कलाई के स्पिनर ने कहा, "जब माही भाई टीम में थे, तब मैं और युजवेंद्र चहल खेल रहे थे. जब से माही भाई गए हैं मैंने और चहल ने साथ में मैच नहीं खेले. मुझे गिने-चुने मैच ही खेलने का मौका मिला. मैंने कुल 10 मैच खेले होंगे, जिसमें मैंने हैट्रिक भी ली. अगर आप मेरे प्रदर्शन पर नजर डालेंगे, तो मेरा प्रदर्शन ठीक था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget