एक्सप्लोरर

IPL 2017 : पुणे ने कोलकाता को दी 183 रनों की चुनौती


 


 


 


IPL 2017 : पुणे ने कोलकाता को दी 183 रनों की चुनौती

पुणे: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे सुपरजाइंट की टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रर्दशन से पांच विकेट के नुकसान पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है. केकेआर को मैच को जीतने के लिए 183 रनों की दरकार है. इससे पहले ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (46) और राहुल त्रिपाठी (38) ने पुणे को मजबूत शुरुआत दी. कप्तान स्मिथ ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपना चौथा अर्दधशतक पूरा किया. 


 


रहाणे और राहुल ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवरों में 65 रन जोड़े, जो एमसीए के मैदान पर पुणे की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है. 23 गेंद पर सात चौके लगाने के बाद राहुल, पियूष चावला की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.


 


रहाणे संभलकर खेलते रहे, हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा कर सकें इससे पहले सुनील नरेन की गेंद पर वह विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों लपक लिए गए. रहाणे ने 41 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया.


 


रहाणे के जाने के बाद मैदान पर आए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (23) ने रनों की गति बढ़ानी शुरू की. लेकिन इस बीच 18वां ओवर लेकर आए चाइनामैन कुलदीप यादव ने धौनी और मनोज तिवारी के रूप में दो विकेट चटका दिए. इस ओवर में कुलदीप ने मात्र पांच रन दिए. धोनी ने 11 गेंदों की तेज-तर्रार पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े.


 


कप्तान स्मिथ अंत तक एक छोर संभालकर खड़े रहे और डेनियल क्रिस्टियन (16) के साथ 13 गेंदों में तेजी से 32 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. स्मिथ ने 37 गेंदों की अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. वहीं क्रिस्टियन ने छह गेंदों पर दो छक्के जड़े और पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए.


 


कोलकता को अब एमसीए स्टेडियम में अपने अविजित रहने का सिलसिला जारी रखने के लिए 183 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा. कोलकाता आईपीएल के इतिहास में अब तक पांच बार एमसीए स्टेडियम में खेली और पांचों बार उसे जीत मिली है.


 


कोलकाता के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि उमेश यादव, सुनील नरेन और पियूष चावला को एक-एक सफलता मिली.





और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget