एक्सप्लोरर

टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के बाद शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर जाहिर की अपनी खुशी

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किए जाने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि भारत के लिए किसी फॉर्मेट में खेलना मेरे लिए गर्व की बात है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार टीम शामिल किए जाने के बाद शुभमन गिल ने कहा है कि यह उनके लिए गर्व की बात है. शुभमन को भारतीय टेस्ट टीम में ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल की जगह शामिल किया है.

टीम में शामिल किए जाने के बाद शुभमन खुशी जाहिर करते हुए ने ट्विटर पर लिखा कि जर्सी नीली हो या सफेद, देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है.

 

आपको बता दें कि घरेलू क्रिकेट में शुभमन को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है. शुभमन इस समय तिरुवनंतपुरम में हैं जहां उन्होंने कप्तान रहते इंडिया-ए को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में जीत दिलाई. इस मैच की पहली पारी में गिल ने 90 रन बनाए थे.

इसके अलावा शुभमन ने विंडीज-ए के खिलाफ भी बेहतरीन पारी खेल दोहरा शतक जमाया था. शुभमन ने अपनी इस पारी में 248 गेंद का सामना करते हुए 204 रन बनाए थे. शुभमन ने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 1443 रन बनाए हैं जिनमें उनका औसत 72.15 रहा है.

इन दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 268 रहा. 2018-19 में वह रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 104 की औसत से 728 रन बनाए थे.

शुभमन हालांकि भारत के लिए वनडे खेल चुके हैं. उन्होंने इसी साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड में वनडे डेब्यू किया था. अभी तक खेले दो वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ दो रन ही बनाए हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत विशाखापट्टनम से होगी. पहला मैच दो से छह अक्टबूर के बीच खेला जाएगा. पुणे 10 से 14 अक्टूबर के बीच दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. रांची में तीसरा टेस्ट 19 से 22 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget