एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: पहला टेस्ट हारने पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा, किसे ठहराया हार का जिम्मेदार, जानिए

गिल ने कहा कि दो जुलाई से बर्मिघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में समय है और जसप्रीत बुमराह को लेकर मैच से पहले फैसला लिया जायेगा.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट से मिली हार के बाद स्वीकार किया कि निचले क्रम के बल्लेबाजों से रन नहीं बन पाना हार का अहम कारण रहा.

उपकप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जमाया जबकि गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भी शतक बनाये लेकिन भारत दोनों पारियों में अपेक्षित बड़ा स्कोर नहीं बना सका और कई अहम कैच भी छूटे.

पहली पारी में एक समय स्कोर तीन विकेट पर 359 रन रहने के बाद पूरी टीम 471 रन पर आउट हो गई. दूसरी पारी में भी आखिरी छह विकेट 77 रन के भीतर गिर गए.

गिल ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह शानदार टेस्ट मैच था. हमारे पास मौके थे लेकिन हमने कैच छोड़े और निचले क्रम से भी रन नहीं बने, लेकिन टीम पर गर्व है और कुल मिलाकर अच्छा प्रयास था. कल हम 430 के करीब रन बनाकर पारी घोषित करने की सोच रहे थे लेकिन निचले क्रम पर रन नहीं बनने से मुश्किल हो गई.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने निचले क्रम के योगदान पर बात की लेकिन यह इतनी जल्दी (विकेटों का पतन) हो गया. हमें आने वाले मैचों में इसमें सुधार करना होगा.’’ उन्होंने कैच छूटने पर अपने क्षेत्ररक्षकों का बचाव करते हुए कहा ,‘‘ इस तरह की विकेटों पर आसानी से मौके नहीं मिलते. यह युवा टीम है और सीख रही है. उम्मीद है कि इन पहलुओं पर आगे बेहतर प्रदर्शन होगा.’’

गिल ने कहा कि दो जुलाई से बर्मिघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में समय है और जसप्रीत बुमराह को लेकर मैच से पहले फैसला लिया जायेगा. बुमराह की उपलब्धता पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा ,‘‘ हम मैच दर मैच देखेंगे. दूसरे टेस्ट के करीब आने पर फैसला लिया जायेगा.’’

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत की तारीफ की लेकिन अपने सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली को जीत का श्रेय दिया जिन्होंने क्रमश: 149 और 65 रन बनाये. उन्होंने कहा ,‘‘ भारत ने पहले सत्र में शानदार खेल दिखाया. इंग्लैंड में चौथी पारी में खेलना आसान नहीं है लेकिन जैक और बेन ने शानदार साझेदारी करके जीत की नींव रखी.’’

प्लेयर आफ द मैच डकेट ने कहा कि बुमराह का सामना करने का तरीका तलाशना अहम था. उन्होंने कहा ,‘‘ वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है और पहली पारी में उसने शानदार प्रदर्शन किया था. हमें खुशी है कि दूसरी पारी में उसे दोहराने नहीं दिया.’’

मोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget