एक्सप्लोरर

श्रेयस अय्यर पर हुआ रोहित शर्मा की फटकार का असर, एक और यू-टर्न मारा

श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए खुद को उपलब्ध बताया है. अय्यर पर बीसीसीआई और रोहित शर्मा की फटकार का असर हुआ है.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक और यू-टर्न लिया है. श्रेयस अय्यर अब रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई की ओर खेलते हुए नज़र आएंगे. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध बताया है. हालांकि इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैच के लिए श्रेयस अय्यर ने खुद को फिट नहीं बताया था. हालांकि नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने साफ कर दिया था कि अय्यर खेलने के लिए फिट हैं.

2 मार्च से शुरू होने जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई की टक्कर तमिलनाडु के साथ है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एमसीए के हवाले से कहा गया है, ''श्रेयस अय्यर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह पुरी तरह से फिट हैं और वह सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे.''

अय्यर को लेकर खड़ा हुआ विवाद

इससे पहले श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी. लेकिन दो टेस्ट में अय्यर एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए. अय्यर ने पहले दो टेस्ट में 35, 13, 27 और 29 रन का स्कोर बनाया. इसके बाद अय्यर को टीम से ड्रॉप कर दिया गया. हालांकि ये खबरें भी आईं कि अय्यर चोटिल होने की वजह से बाहर हुए हैं. लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि अय्यर पूरी तरह से फिट थे और उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया है. 

अय्यर के रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने पर विवाद भी खड़ा हुआ. बीसीसीआई ने साफ किया है कि जो भी खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर नहीं हैं उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलनी पड़ेगी. टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी चेतावनी दी है कि जो खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट को गंभीरता से नहीं लेते हैं उनके लिए भविष्य में कोई जगह नहीं होगी. बीसीसीआई और रोहित शर्मा की रवैए को देखते हुए ही माना जा सकता है अय्यर ने एक फिर से यू-टर्न लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget