एक्सप्लोरर

श्रेयस अय्यर के पिता ने BCCI पर उठाए सवाल, एशिया कप को लेकर बोल दिया बड़ा हमला

Shreyas Iyer Father On BCCI: श्रेयस अय्यर लगातार बेहतर परफॉर्मेंस दे रहे हैं. आईपीएल 2025 में भी इस खिलाड़ी ने धमाल मचाया. फिर आखिर एशिया कप के लिए टीम में अय्यर का सेलेक्शन क्यों नहीं हुआ.

India Asia Cup 2025 Squad: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. लेकिन भारत की 15 सदस्यीय टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है. इसी बात को लेकर श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने बीसीसीआई पर सवाल खडे़ किए हैं.

श्रेयस अय्यर के पिता का BCCI पर हमला

श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं नहीं जानता कि श्रेयस को भारत की टी20 शामिल में होने के लिए अब और क्या करना चाहिए. दिल्ली कैपिटल्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और केकेआर से पंजाब किंग्स तक अय्यर हर साल IPL में बेहतर परफॉर्म कर रहा है'. श्रेयस के पिता ने आगे कहा कि 'उसने 2024 में कप्तान रहते हुए केकेआर को आईपीएल टाइटल जिताया और 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक लेकर गया'.

संतोष अय्यर ने BCCI को घेरते हुए आगे कहा कि 'मैं नहीं कह रहा कि आप उसे भारतीय टीम का कप्तान बना दो, लेकिन कम से कम उसे टीम में सेलेक्ट तो करो'. श्रेयस के बारे में बताते हुए संतोष अय्यर ने कहा कि 'वो हमेशा बस यही कहता है कि मेरा नसीब है. आप इसमें कुछ नहीं कर सकते. वो हमेशा शांत रहता है. वो कभी किसी पर आरोप भी नहीं लगाता, लेकिन अंदर से वो काफी निराश है'.

IPL 2025 में श्रेयस अय्यर का तूफान

श्रेयस अय्यर का परफॉर्मेंस आईपीएल 2025 में काफी शानदार रहा था. अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं अय्यर ने कप्तानी के साथ ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 मैचों में 50.33 की औसत से 604 रन बनाए. आईपीएल के 18वें सीजन में इस खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन रहा. इस सीजन अय्यर पांच बार नॉट आउट लौटे थे.

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

यह भी पढ़ें

भारत के उन खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, जिन्हें एशिया कप टीम में नहीं मिली जगह; सारे 11 नाम हैरान करने वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget