एक्सप्लोरर

शोएब मलिक खिलाड़यों के चयन के तरीके को लेकर PCB पर भड़के, बोले- कनेक्शन के आधार पर होता है सलेक्शन

शोएब मलिक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के खिलाड़ियों के सलेक्शन के तरीके की आलोचना की है. शोएब ने कहा कि खिलाड़ियों के सलेक्शन में स्किल की बजाए संपर्कों को ज्यादा महत्व दिया जाता है. मलिक ने खिलाड़ियों के सलेक्शन  कप्तान बाबर आजम के सुझावों की अनदेखी को लेकर भी पीसीबी पर सवाल उठाए. 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के खिलाड़ियों के सलेक्शन के तरीके की आलोचना की है. शोएब ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन उनके कनेक्शन के आधार पर किया जाता है न कि उनके कौशल के आधार पर. शोएब ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि "हमारे क्रिकेट में पसंद-नापसंद का एक सिस्टम है.  यह क्रिकेट खेलने वाले दूसरे देशों में भी है लेकिन हमारी कल्चर में थोड़ा ज्यादा लगता है. जिस दिन हमारे यहां संपर्कों के बजाए स्किल को ज्यादा महत्व मिलने लग जाएगा, तभी चीजें सुधरेंगी. टीम में चयन योग्यता के आधार पर होना चाहिए. ”  

मलिक ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए कप्तान बाबर आजम के सुझावों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कई ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें बाबर चुनना चाहते थे, लेकिन उनका चयन नहीं किया गया. हर किसी की अपनी राय होती है लेकिन चयन पर अंतिम फैसला कप्तान का होना चाहिए, क्योंकि वही अपनी टीम के साथ मैदान पर मुकाबला करता है. 

टीम में शामिल नहीं किया गया तो कोई पछतावा नहीं
मलिक ने आगे कहा "मेरे भाग्य में जो कुछ भी है वह सर्वशक्तिमान के हाथ में है और किसी भी व्यक्ति के कंट्रोल में नहीं है. अगर मुझे फिर से खेलने के लिए नहीं कहा जाता है तो मुझे कोई पछतावा नहीं होगा, लेकिन अगर मैं साथी खिलाड़यों की तरफ से अपनी बात नहीं रखता तो मुझे ज्यादा पछतावा होता. ”  

मिस्बाह को पहले डोमेस्टिक लेवल पर कोच बनाना था
शोएब ने कहा कि "मैं मिस्बाह के खिलाफ नहीं हूं, वह एक बेहतरीन क्रिकेटर और एक अच्छे इंसान हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि मिस्बाह को और समय देना चाहिए था और उन्हें पहले डोमेस्टिक लेवल पर कोच बनाना था और फिर उन्हें पाकिस्तान का कोच बनाया जाना चाहिए था"   

गौरतलब है कि 2019 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मलिक ने पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.


यह भी पढ़ें- 
IPL 2021: सहवाग ने की शाहरुख खान की तारीफ की, बोले- वह पोलार्ड की तरह खेलता है, लगा सकता है शतक

 भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट नहीं खेलने की खबरों का किया खंडन, बोले- तीनों फॉर्मेट में चयन के लिए उपलब्ध 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget