एक्सप्लोरर

विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट में नहीं दिखेगा इस दिग्गज का जलवा

मलिक ने पाकिस्तान के लिए अब तक 261 वनडे मैच में 35.22 की औसत से 6975 रन बनाए हैं. उनके नाम 154 विकेट भी शामिल है

पाकिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने खुलासा किया है कि वह अगले साल इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. 36 वर्षीय मलिक ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने 2015 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था. लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह अभी पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं.

मीडिया ने मलिक के हवाले से कहा, "2019 का विश्व कप, 50 ओवरों के क्रिकेट में मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा. यदि मैं फिट रहा तो टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा."

स्पिन ऑलराउंडर मलिक ने पाकिस्तान के लिए अब तक 261 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 35.22 के औसत से 6975 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में अब तक नौ शतक और 41 अर्द्धशतक जड़े हैं. ऑफ स्पिनर मलिक ने 261 मैचों में 154 विकेट भी हासिल किए हैं.

मलिक पाकिस्तान की दो बड़ी खिताबी जीत, 2009 में टी-20 विश्व कप और 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के सदस्य रहे हैं और अब उनकी इच्छा 2019 में अपने देश के लिए 50 ओवरों का विश्व कप जीतने की है.

उन्होंने कहा, "मैंने अपने लिए लक्ष्य तय कर रखें हैं और 2019 विश्व कप भी उनमें से एक है. साल 2009 में टी-20 विश्व कप और 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में मेरे करियर में पहले ही दो खिताब है और अब केवल यही एक खिताब बाकी है."

पाकिस्तान की टीम एक से आठ जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के साथ टी 20 ट्राई सीरीज खेलेगी. इसके बाद से जिम्बाब्वे के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
भुवनेश्वर की वापसी, NZ में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होगा ये धुरंधर!
भुवनेश्वर की वापसी, NZ में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होगा ये धुरंधर!

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget