एक्सप्लोरर

शोएब अख्तर ने चार दिन वाले टेस्ट के आईडिया को बताया बकवास, कहा- बीसीसीआई ऐसा नहीं होने देगी

शोएब अख्तर ने कहा है कि चार दिन के टेस्ट मैच का आईडिया बकवास है और बीसीसीआई भी इसकी खिलाफत करेगा. शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईसीसी के चार दिवसीय टेस्ट मैच की समीक्षा करते हुए इसे बकवास करार दिया.

नई दिल्ली: क्रिकेट फैन्स के बीच एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. आईसीसी चाहता है कि टेस्ट मैच को पांच की जगह चार दिन का कर दिया जाए. इस बात पर बहुत सारे क्रिकेटर सहमत नहीं हैं और इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. हाल ही में विराट कोहली ने इस फॉर्मेट के खिलाफ बोला था और अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

शोएब अख्तर ने कहा है कि चार दिन के टेस्ट मैच का आईडिया बकवास है और बीसीसीआई भी इसकी खिलाफत करेगा. शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईसीसी के चार दिवसीय टेस्ट मैच की समीक्षा करते हुए इसे बकवास करार दिया. उन्होंने सचिन तेंदुलकर की उस बात का समर्थन किया जिसमें सचिन ने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट से 5वां दिन हटाने का मतलब स्पिनर्स से उनका हक छीनना होगा.

नहीं बदला जाना चाहिए टेस्ट क्रिकेट का फॉर्मेट, मैं नए फॉर्मेट के पक्ष में नहीं- विराट कोहली

शोएब ने आईसीसी के इस कदम को एशियाई देशों के खिलाफ साजिश बताया और कहा कि बीसीसीआई की मंजूरी के बिना आईसीसी इसे लागू नहीं कर पाएगी. और इन दिनों बीसीसीआई के अध्यक्ष भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली हैं. वे टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं और वो आईसीसी के इस फैसले का समर्थन नहीं करेंगे जिसके जरिए टेस्ट क्रिकेट को मारने की बात हो रही है.

अब चार दिन का टेस्ट लाने पर विचार कर रही है ICC, जानिए वजह

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर 44 साल के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि 4 दिन के टेस्ट का आईडिया बकवास है और शायद ही किसी की इसमें रुचि होगी. मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी इसके खिलाफ आवाज उठाएं. मेरे अपने देश के क्रिकेटर जैसे पीएम इमरान खान, जावेद मियांदाद, अब्दुल कादिर, सकलेन मुश्ताक आदि भी इसके खिलाफ बोलें.

आपको बता दें कि आईसीसी के इस प्रस्ताव का विरोध सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, विराट कोहली जैसे भारतीय क्रिकेटरों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के भी दिग्गज क्रिकेटर कर चुके हैं. कोहली ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसा करने से टेस्ट क्रिकेट की मौत हो जाएगी. अगर वे कुछ रोमांचक करना चाहते हैं तो बेशक इसे डे-नाइट फॉर्मेट में बदल दें लेकिन चार दिन का ना करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget