एक्सप्लोरर

BLOG: मिशन 2019 में धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर सोचने के लिए मिले समय का इस्तेमाल करें विराट

ये बहस कतई नई नहीं है. फिर भी इस पर चर्चा करने की जरूरत है. चर्चा करने की जरूरत इसलिए है क्योंकि जैसे-जैसे 2019 का वर्ल्ड कप मिशन करीब आ रहा है वैसे वैसे तैयारियों को आखिरी शक्ल देने की चुनौती भी सामने है. इस बात में अब कोई दोराय नहीं रह गई है कि महेंद्र सिंह धोनी 2019 का विश्व कप खेलेंगे.

बतौर विकेटकीपर उनके रोल को लेकर कहीं से कोई दुविधा जैसी बात नहीं है लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर धोनी का रोल अभी थोड़ा संशय की स्थिति में है. धोनी जब कप्तान थे और अपनी बल्लेबाजी की ‘पीक’ पर थे तब भी कई बात ये बात उठी थी कि उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आना चाहिए और नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.

इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली टीम के कप्तान बने. धोनी के बैटिंग ऑर्डर को लेकर विराट कोहली की रणनीति अभी तक स्पष्ट नहीं है. वो कभी धोनी को हार्दिक पांड्या से पहले बल्लेबाजी करने भेजते हैं कभी बाद में. बतौर कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाज धोनी से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कराने की रणनीति है या फिर वो उन्हें एक ‘शीट-एंकर’ के तौर पर देखना चाहते हैं. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई सीरीज के बाद ये बहस एक बार फिर उठी है.

टीम मैनेजमेंट के पास है धोनी को लेकर सोचने का पर्याप्त समय

भारतीय टीम को अब लगातार टी-20 मैच खेलने है. पहले टीम श्रीलंका में एक टी-20 ट्राएंगुलर सीरीज खेलने जाएगी. उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हो जाएगा. भारतीय टीम को अब अगला वनडे मैच 12 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. करीब साढ़े चार महीने का वक्त है. इस दौरान टीम मैनेजमेंट और विराट कोहली को इस बारे में एक स्पष्ट राय बना लेनी चाहिए.

कोशिश ये होनी चाहिए कि इस बारे में धोनी से भी बात की जाए. धोनी के ‘क्रिकेटिंग-ब्रेन’ की दाद हर कोई देता है. यहां तक कि कप्तान बनने के बाद विराट कोहली ये बात कह चुके हैं कि धोनी जैसे क्रिकेटिंग-ब्रेन वाले खिलाड़ी कम ही मिलते हैं. धोनी के नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मतलब है कि अजिंक्य रहाणे को वो जगह छोड़नी होगी.

आंकड़े रहाणे के पक्ष में हैं लेकिन आंकड़ों में धोनी ज्यादा पीछे नहीं है. धोनी मैच के हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी हाल में एक इंटरव्यू में कहा है कि धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी कराना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद होगा. विराट कोहली को फिनिशर के रोल के लिए मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या या केदार जाधव जैसे बल्लेबाजों को तैयार करना चाहिए. अगर किसी मैच में धोनी जल्दी आउट हो भी जाते हैं तो इन नए खिलाड़ियों में से किसी को मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

नंबर चार पर क्या कहते हैं धोनी के आंकड़े

नंबर चार पर बल्लेबाजी को लेकर खूब प्रयोग हुए हैं. पिछले कुछ सालों में खास तौर पर 2015 विश्व कप के बाद से इस पोजीशन पर कई खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की है. फिलहाल अजिंक्य रहाणे इस जगह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने नंबर चार पर बल्लेबाजी करके 10 मैचों में 386 रन बनाए हैं. उनका औसत 42.8 का है.

उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. धोनी ने 2015 विश्व कप के बाद से 9 मैचों में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है. उनका औसत 35.5 का है. उन्होंने कुल 320 रन बनाए हैं. इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. नंबर चार पर युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के आधार पर फिलहाल अगले विश्व कप तक उनके टीम में होने पर बड़ा संशय है. ऐसे में रहाणे और धोनी के बाद और विकल्प के तौर पर हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव जैसे बल्लेबाज टीम इंडिया में है जरूर लेकिन इन सभी के मुकाबले धोनी की परिपक्वता कहीं ज्यादा है.

दुनिया भर की टीमें मिशन 2019 में लग गई हैं, विराट कोहली को इस बारे में सोचने का भरपूर वक्त भी मिला है. आंकड़े उनके सामने हैं. फैसला उन्हें ही करना है. टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा कि ये फैसला विराट कोहली जल्द ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget