एक्सप्लोरर

2015 में पिता ने लिया संन्यास, अब बेटे को मिला मौका, वेस्टइंडीज टीम में तेजनारायण चंद्रपॉल की हुई एंट्री

Tej Narayan Chandrapaul: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल को टीम में जगह दी है.

Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है. वेस्टइंडीज ने अपनी इस टीम में महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल को भी जगह दी है.

टी20 वर्ल्ड कप में उलफेर का शिकार होकर बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 नवंबर से होने वाली टेस्ट सीरीज पर ध्यान दे रही है. यह सीरीज दो टेस्ट मैचों की होगी जो पर्थ और एडिलेड में खेली जाएगी.

तेजनारायण को मिली टीम में जगह
तेजनारायण पॉल की बात करें तो उनका पहली बार वेस्टइंडीज टीम में चयन किया गया है. वह प्रथम श्रेणी में अबतक 5 शतक लगा चुके हैं. तेजनारायण अभी 26 साल के हैं और उन्होंने अभीतक 50 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 34.21 की औसत से 2669 रन बनाए हैं. वहीं उनका सर्वोच्च स्कोर 184 रन का है. आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम की कप्तानी क्रेग ब्रैथवेट करते हैं वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेजनारायण के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं.

शानदार रहा था शिवनारायण चंद्रपॉल का करियर
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में शामिल हुए तेजनारायण चंद्रपॉल के पिता शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज टीम के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 164 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया है.  इस दौरान उन्होने 280 पारियों में 11867 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम 30 शतक और 66 अर्धशतक दर्ज हैं.

वहीं उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 268 वनडे मुकाबले खेले हैं इस दौरान उन्होंने 8778 रन बनाए है. वनडे में शिवनारायण चंद्रपॉल के नाम 11 शतक और 59 अर्धशतक दर्ज हैं. आपको बता दें कि शिवनारायण चंद्रपॉल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. अब उनके संन्यास के बाद उनके बेटे को वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एनक्रुमाह बोनर, शामराह ब्रूक्स, तेजनारायण चन्द्रपॉल, रोस्टन चेज, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, केमार रोच, जेडन सील्स और डेवोन थॉमस

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: Arshdeep Singh ने खतरनाक गेंदबाजी से एक ही ओवर में लिए दो विकेट, देखें वीडियो

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी, अफ्रीका के खिलाफ भी खामोश रहा बल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
LIVE: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget