एक्सप्लोरर

Shikhar Dhawan: वर्ल्ड कप स्क्वाड पर शिखर धवन ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोले- 150 करोड़ लोगों...

Shikhar Dhawan: भारतीय बल्लेबाज़ शिखर धवन ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम पर रिएक्शन दिया है.

Shikhar Dhawan's Reaction On India's World Cup Squad: भारतीय स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन को इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है. अब धवन ने विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम पर रिएक्शन दिया है. इससे पहले 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में धवन टीम इंडिया का हिस्सा थे. इस बार शुभमन गिल को बतौर ओपनर चुना गया. 

धवन ने ट्वीट कर स्क्वाड पर रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, “मेरे साथी खिलाड़ी और दोस्तों को वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने पर बधाई! 150 करोड़ लोगों की दुआ और सपोर्ट के साथ, आप हमारी उम्मीदें और सपनों को आगे बढ़ाते हैं. आशा करता हूं कि आप कप वापस घर लेकर आएं और गर्व महसूस करवाएं!”

2023 में धवन ने नहीं खेला कोई मैच

बता दें कि इससे पहले 2019 में खेले गए विश्व कप में धवन भारत का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया. बीते कुछ वक़्त से धवन भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. इस साल धवन ने अब तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. उन्होंने अपना आखिरी मैच दिसंबर, 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इसके बाद से उन्हें लगातार टीम से दूर रखा गया. 

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

धवन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं. अब तक वे टीम के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट की 58 पारियों में उन्होंने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.

इसके अलावा वनडे की 164 पारियों में उन्होंने 44.11 की औसत से 6793 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल की 66 पारियों में धवन ने 27.29 की औसत एवं 126.36 के स्ट्राइक रेट से 1759 रन स्कोर कर लिए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: अफगानिस्तान के बाहर होते ही टूटा राशिद खान का दिल, रोने वाली तस्वीर हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget