एक्सप्लोरर

INDvsNZ: न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए चुनी गई टीम इंडिया, अश्विन-जडेजा फिर बाहर

रणजी ट्राफी में खेल रहे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की चयनकर्ताओं ने लगातार तीसरी बार अनदेखी की और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये युवा खिलाड़ियों के साथ बरकरार रहने का फैसला किया.

नई दिल्ली: रणजी ट्राफी में खेल रहे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की चयनकर्ताओं ने लगातार तीसरी बार अनदेखी की और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये युवा खिलाड़ियों के साथ बरकरार रहने का फैसला किया.

एमएसके प्रसाद ने शुरू में कहा था कि सीनियर गेंदबाजों को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान आराम दिया गया था लेकिन आस्ट्रेलिया और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनकी अनदेखी होना संकेत हैं कि जहां तक सीमित ओवरों के क्रिकेट का संबंध है, वे धीरे धीरे उनकी पसंद के दायरे से बाहर हो रहे हैं.

कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने पिछली तीन सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे अब अश्विन और जडेजा को न्यूजीलैंड वनडे में वापस लाना मुश्किल था.

भारत ने 2019 विश्व कप की अपनी तैयारियां सही दिशा में बढ़ानी शुरू कर दी हैं.

जडेजा ने बीते दिन ही जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में सौराष्ट्र के लिये 150 रन की पारी खेली, लेकिन वह थोड़े दुखी होंगे क्योंकि उनकी इसी दिन टीम में अनदेखी की गयी.

अश्विन के लिये आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहा, उन्होंने टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम त्रिपुरा के खिलाफ 24 ओवर फेंके और 60 रन देकर एक विकेट झटका.

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम कलाई के स्पिनरों के खिलाफ काफी कमजोर हैं. कुलदीप और चहल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह दिखाया था और कर्ण शर्मा ने न्यूजीलैंड की ए टीम के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की जिसमें काफी सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद हैं.

अन्य बदलावों में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी वापसी हुई है जो अपनी पत्नी के बीमार होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके थे. हालांकि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे. उनकी जगह अजिंक्ये रहाणे को खिलाया गया था.

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया. कार्तिक को फिर से टीम में चुना गया है, वह जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भारत के लिये अंतिम बार खेले थे और वह चैम्पिंयस ट्राफी टीम का भी हिस्सा थे.

इस 32 वर्षीय क्रिकेटर को हाल में समाप्त हुई आस्ट्रेलियाई सीरीज के लिये भी भारत की टी20 टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

तेज गेंदबाज ठाकुर की श्रीलंका में खेलने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिये अनदेखी हुई थी. अब उन्हें उमेश यादव की जगह टीम में चुना गया है. मोहम्मद शमी और उमेश को टीम में जगह नहीं मिली है.

टीम में के एल राहुल, अश्विन और जडेजा जैसे अहम खिलाड़ी शामिल नहीं हैं. यह स्पिन जोड़ी दो महीने पहले श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के बाद से भारत के लिये नहीं खेली है. कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल उनकी अनुपस्थिति में तीन विशेषज्ञ स्पिनर होंगे.

जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के छोटे प्रारूप में नयी गेंद से गेंदबाजी करेंगे जिसमें शार्दुल ठाकुर को भारत ए के लिये अच्छा प्रदर्शन करने के लिये टीम में शामिल किया गया है.

टीम इस प्रकार है:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget