एक्सप्लोरर

धवन की धमक से चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा करेगी टीम इंडिया!


धवन की धमक से चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा करेगी टीम इंडिया!

नई दिल्ली: पिछली बार टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अगले महीने से शुरू हो रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने बेहतरीन रिकार्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे. शिखर ने पिछली बार 2013 में टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.


वह धवन की पहली चैम्पियंस ट्रॉफी थी. इस टूर्नामेंट के 2013 के संस्करण में धवन ने कुल पांच मैचों की पांच पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 363 रन बनाए थे.


इस दौरान उनका औसत 90.75 का रहा था, जो चैम्पियंस ट्रॉफी में दूसरा सबसे ज्यादा औसत है. इस मामले में पाकिस्तान के सईद अनवर पहले स्थान पर है. उनका चैम्पियंस ट्रॉफी में औसत 144.50 का है.


धवन ने पिछली बार बल्ले से अच्छी शुरुआत की थी और उसे बरकरार रखते हुए टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने टूर्नामेंट के भारत के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 114 रनों की पारी खेली थी.


इस मैच के बाद हुए दूसरे मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक जड़ा था और 107 गेंदों में 102 रन बनाए थे. सेमीफाइनल में भी उनके बल्ले से रन निकले थे. श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में धवन के बल्ले से 68 रन निकले थे.


टीम इस बार खिताब बचाने के लिए उतरेगी और चाहेगी कि धवन अपने पिछले संस्करण के फॉर्म को भी जारी रखें. हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीज़न में भी धवन ने बल्ले का रंग दिखाया था और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे थे.


गौर करने वाली बात यह है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के इस संस्करण में धवन सबसे अधिक औसत वाले बल्लेबाज की हैसियत से मैदान में उतरेंगे और साथ ही वह क्रिकेट क्रिस गेल, सौरव गांगुली और हर्शेल गिब्स के सबसे अधिक तीन शतकों के रिकार्ड को भी तोड़ना चाहेंगे.


गेल ने चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक 791 रन बनाए हैं. उनके बाद श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 742 रन बनाए हैं. चैम्पियंस ट्राफी के टॉप-5 बल्लेबाजों में गांगुली भी हैँ. गांगुली के नाम 665 रन हैं. उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget