एक्सप्लोरर

Sheldon Jackson Retirement: भारतीय क्रिकेटर ने अचानक कर दी संन्यास की घोषणा, सामने आई हैरान करने वाली खबर

Sheldon Jackson Retirement: भारतीय क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. अब वे वनडे या टी20 फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे.

Sheldon Jackson Retirement: भारतीय क्रिकेट शेल्डन जैक्सन ने संन्यास की घोषणा कर दी है. वे अब वनडे या टी20 फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे. शेल्डन डोमेस्टिक क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं और कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने शेल्डन जैक्सन के संन्यास की पुष्टि की है. एसोसिएशन ने बयान भी जारी किया है. शेल्डन जैक्सन इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं.

स्पोर्टस्टार की एक खबर के मुताबिक शेल्डन जैक्सन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''शेल्डन को कड़ी मेहनत और लगन ने मजबूत खिलाड़ी बनाया. उनका हर फॉर्मेट के प्रति समर्पण का भाव सराहनीय है. उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. लेकिन शेल्डन के रिकॉर्ड युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे.''

शेल्डन का डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा रहा है रिकॉर्ड -

जैक्सन लिस्ट ए में 86 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 2792 रन बनाए हैं. शेल्डन ने इस फॉर्मेट में 9 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 150 रन रहा है. वे 84 टी20 मैचों में 1812 रन बना चुके हैं. इस दौरान 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. शेल्डन का टी20 में नाबाद 106 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है. वे फर्स्ट क्लास में 103 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 21 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं.

ऐसा रहा आईपीएल करियर -

शेल्डन जैक्सन आईपीएल में आरसीबी और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन खेलने का मौका सिर्फ केकेआर ने ही दिया. वे सिर्फ दो सीजन में ही खेल पाए. जैक्सन ने 2017 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने इस सीजन में 4 मैच खेले थे. इसके बाद 2022 में खेलने का मौका मिला. उन्होंने इस सीजन में भी सिर्फ 5 मैच ही खेले. इस तरह जैक्सन ने कुल 9 आईपीएल मैच खेले. इसमें 61 रन टोटल स्कोर रहा.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS 5th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन, टीम इंडिया 185 रनों पर सिमटी; आखिरी गेंद पर भारत की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
Live: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget