एक्सप्लोरर

शशांक मनोहर साल 2018 तक बने रहेंगे आईसीसी के चेयरमैन


शशांक मनोहर साल 2018 तक बने रहेंगे आईसीसी के चेयरमैन

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन शशांक मनोहर ने अगले साल जून तक पद पर बने रहने की सहमति दे दी है. आईसीसी ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है.


मनोहर ने इससे पहले इसी साल मार्च में निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में वह इसी साल जून में होने वाली आईसीसी की बैठक तक अपने पद पर बने रहने के लिए राजी हो गए थे.


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष मनोहर ने आईसीसी के पूर्ण सदस्यों और अस्थायी सदस्यों के अनुरोध पर पद पर बने रहने का फैसला किया है.


आईसीसी ने एक बयान में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस बात की पुष्टि करता है कि शशांक मनोहर जून-2018 तक स्वतंत्र चेयरमैन के तौर पर अपने पद पर बने रहेंगे."


आईसीसी का चेयरमैन बनने के बाद मनोहर ने आईसीसी के राजस्व ढांचे में बदलाव में अग्रणी भूमिका निभाई और क्रिकेट में बिग थ्री (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) का दबदबा कम किया है.


हालांकि बीसीसीआई ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई है, लेकिन अप्रैल में इस नए राजस्व ढांचे के लिए हुई वोटिंग में उसकी एक न चली और मुंह की खानी पड़ी. वोटिंग में बीसीसीआई को 2 के मुकाबले 12 मतों के अंतर से हार मिली.


इसके बाद ऐसी अफवाहें थीं कि भारत इसी साल जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले सकता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) के हस्तक्षेप के बाद भारत ने टूर्नामेंट के लिए सोमवार को टीम की घोषणा कर दी.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget