एक्सप्लोरर

World Cup 2023: विश्वकप के लिए टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर को दे सकती है मौका, आकाश चोपड़ा ने बताया कारण

Shardul Thakur WC 2023: आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया विश्व कप 2023 शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकते है. शार्दुल का अब तक का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है.

Shardul Thakur WC 2023: विश्व कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होना है. टूर्नामेंट का पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके लिए एशिया कप के बाद तैयारी शुरू हो जाएगी. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड स्टेडियमों को तैयार करने में जुट गया है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शार्दुल ठाकुर को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि विश्व कप के लिए शार्दुल को टीम में जगह मिल सकती है.

आकाश चोपड़ा ने शार्दुल की तारीफ की है. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक उन्होंने कहा, ''अभी देखकर ऐसा ही लगता है कि उन्हें टीम में जगह मिलेगी. उन्होंने काफी विकेट लिए हैं. मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर, ये चार गेंदबाज विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यों वाली टीम का हिस्सा होंगे.''

उन्होंने कहा, ''शार्दुल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और बैटिंग भी कर लेते हैं. वे फुल, शॉर्ट या वाइड बॉल कर सकते हैं. लेकिन वे विकेट लेते हैं. ये ज्यादा अहम है. इस बात की प्रबल संभावना है कि टीम का हिस्सा होंगे.''

गौरतलब है कि शमी, सिराज और बुमराह टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर थे. लेकिन अब वापसी कर चुके हैं. बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. वे नेट्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. शमी और सिराज वनडे फॉर्मेट में दमदार परफॉर्म कर चुके हैं.

बुमराह ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 72 मैचों में 121 विकेट झटके हैं. इस दौरान 19 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. सिराज ने 24 वनडे मैचों में 43 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. 

यह भी पढ़ें : बाबर आजम वनडे में बन चुके हैं नंबर तीन के नए बादशाह, विराट कोहली हैं बहुत पीछे

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget