एक्सप्लोरर

क्रिकेट के मैदान पर शेन वाटसन की धमाकेदार वापसी, सिर्फ बाउंड्री से बनाया शतक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वाटसन ने करीब तीन महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है. सिडनी प्रीमियर क्रिकेट में वाटसन ने रिकॉर्ड 16 छक्कों के साथ टी 20 क्रिकेट में चौथा शतक लगाया.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वाटसन ने करीब तीन महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है. सिडनी प्रीमियर क्रिकेट में वाटसन ने रिकॉर्ड 16 छक्कों के साथ टी 20 क्रिकेट में चौथा शतक लगाया.

सदरलैंड की ओर से खेलते हुए वाटसन ने मॉसमन के खिलाफ महज 53 गेंद पर 114 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 1 चौका लगाया लेकिन 16 बार गेंद को मौदान से बाहर भेजा. इस तरह उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से 100 रन पूरे किए. वाटसन की पारी का अंत तब हुआ जब उनकी टीम ने 15.2 ओवर में ही 151 के लक्ष्य को हासिल कर लिया.

वाटसन ने इस दौरान खुद का एक पारी में 15 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में लगाया था.

वाटसन ने अपी पारी की शुरुआत पहली गेंद पर चौके से की लेकिन इसके बाद उन्होंने अगली छह गेंद पर कोई रन नहीं बनाए. वाटसन ने इसके बाद अपना गेयर बदला और 46 गेंद पर 110 रन बना डाले. इश दौरान उन्होंने हर तीसरी गेंद पर छक्का लगाया.

वाटसन की इस पारी की बदौलत उनकी टीम सदरलैंड किंग्सग्रोव स्पोर्ट्स टी 20 कप के फाइनल में भी पहुंच गई. वाटसन की ये पारी सदरलैंड के टी 20 इतिहास की सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले सदरलैंड के किसी भी बल्लेबाज ने टी 20 में शतक नहीं लगाया था. इससे पहले टीम का उच्चतम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान कप्तान के बल्ले से निकला था उन्होंने 2008-09 में उन्होंने 85 रनों की पारी खेली थी.

वाटसन की ये पारी बिग बैश लीग में उनकी टीम सिडनी थंडर के लिए राहत की बात होगी. टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले कप्तान के तूफानी पारी ने उनके तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने की उम्मीद बढ़ा दी होगी. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में वाटसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे थे अब देखना होगा कि नए सीजन में उन्हें टीम रिटेन करती है या फिर ऑक्शन में धमाल मचाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget