एक्सप्लोरर

पूरा ऑस्ट्रेलिया जिसे मानता है खलनायक, वार्न ने उसे माना सबसे बड़ा नायक

वार्न की किताब नो स्पिन को लेकर विवाद उठना लाजिमी होगा. स्टीव वॉ पर उन्होंने करारा हमला बोला है

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न अपनी नई किताब 'नो स्पिन' लेकर आए हैं. किताब के पन्नों में क्रिकेट का इतिहास समेटने की उनकी कोशिश के बीच विवाद उठना लाजिमी है. अपनी किताब में उन्होंने विवाद का पहला पन्ना ही अपने कप्तान रहे स्टीव वॉ के लिए खोला था, एक बार फिर उनके निशाने पर वॉ हैं लेकिन उससे पहले उन्होंने 'बॉडीलाइन' का स्वागत किया है.

आपको बता दें कि 1932-33 के एशेज के दौरान सर डॉन ब्रैडमेन की बल्लेबाजी को रोकने के लिए इंग्लैंड के कप्तान डगलस जॉर्डिन ने बॉडीलाइन गेंदबाजी का रुख अपनाया था जिसे लेकर कई विवाद भी उठे थे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रैडमैन के बॉडी को निशाना बना रहे थे, इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को काफी चोटें भी आई. इंग्लैंड ने इस रणनीति के चलते 4-1 से सीरीज जीती लेकिन इससे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट संबंधों में तल्खी आ गई थी.

इंग्लैंड के कप्तान डगलस जॉर्डिन के खेल के इस नकारात्मक रवैये को लेकर आलोचनाएं काफी हुई लेकिन अब वॉर्न ने उनका समर्थन किया है.

टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले वार्न ने डगलस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक मानते हुए लिखा,‘‘ डगलस जॉर्डिन ने ब्रैडमैन के सामने कामयाबी हासिल की और खेल के मानदंड बदलने का साहस उनमें था.’’

जॉर्डिन को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में खलनायक के रूप में देखा जाता है.

औसत सुधारने के लिए खेलते थे वॉ

वार्न ने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को स्वार्थी कहा. उन्होंने कहा कि 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा में चौथे टेस्ट में जब वॉ ने उन्हें बाहर किया था तो उन्हें बहुत दुख हुआ था.

उन्होंने कहा ,‘‘उसके बाद मेरी नजर में उनका सम्मान कम हो गया. मुझे लगता है कि कप्तान को अपने खिलाड़ियों का साथ हर समय देना चाहिए. उससे खिलाड़ियों से इज्जत मिलती है और वे आपके लिये खेलते हैं. उन्हें वह सम्मान नहीं मिला.’’

उन्होंने कहा ,‘‘स्टीव वॉ सबसे स्वार्थी खिलाड़ियों में से थे. उन्हें सिर्फ अपने औसत की चिंता थी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget