एक्सप्लोरर

Shane Warne Corona Positive: पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न हुए कोरोना संक्रमित

Shane Warne Corona Positive: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वॉर्न ने खुद को बाकी टीम के सदस्यों से अलग आइसोलेट कर लिया है.

Shane Warne Corona Positive: कलाई के जादूगर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. शेन वॉर्न इस टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट टीम के मुख्य कोच हैं. उनके अलावा टीम मैनजमेंट के एक अन्य सदस्य की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसके बाद दोनों ही आइसोलेशन में चले गए हैं. वॉर्न इस द हंड्रेड टूर्नामेंट के दूसरे हेड कोच हैं जो जांच में कोरोना पॉजिटिव आए हैं. इस से पहले ट्रेंट रॉकेट्स के मुख्य कोच एंडी फ्लावर भी पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित हो गए थे. 

वॉर्न ने रविवार को लॉर्ड्स में सदर्न ब्रेव के खिलाफ मैच से पहले अस्वस्थ होने की शिकायत की थी. इसके बाद उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट (लेटरल फ़्लो टेस्ट) किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. फिलहाल वो आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब तक लंदन स्पिरिट टीम के किसी भी खिलाड़ी के संक्रमित होने की खबर सामने नहीं आई है.  
 
वॉर्न और टीम के एक अन्य सदस्य को किया गया आइसोलेट 
 
51 वर्षीय शेन वॉर्न और लंदन स्प्रिट टीम प्रबंधन के एक अन्य सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है. लंदन स्प्रिट क्लब ने अपने बयान में कहा, "रविवार सुबह अस्वस्थ महसूस करने के बाद शेन का शुरुआती परीक्षण कराया गया जो कि पॉजिटिव आया है. उन्हें टीम के अन्य सदस्यों और सहयोगी स्टाफ से अलग आइसोलेट कर दिया गया है. उनकी पीसीआर जांच के परिणाम का इंतजार है."
 
साथ ही बयान में कहा गया है कि, "टीम प्रबंधन के एक दूसरे सदस्य का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है और उन्हें भी आइसोलेट कर दिया गया है. अब तक टीम का कोई भी खिलाड़ी इस से प्रभावित नहीं पाया गया है." वॉर्न की अनुपस्थिति में क्लब के सहायक कोच डेविड रिप्ली हेड कोच की भूमिका निभाएंगे. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget