एक्सप्लोरर

शमी की पत्नी का आरोप, सोशल मीडिया पर मिल रही हैं धमकियां

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता पुलिस से अपने लिए सुरक्षा मांगी है. हसीन जहां का कहना है कि जब से वह शमी के खिलाफ बोलने लगी हैं तब से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी इस मामले में समर्थन की मांग की है.

कोलकाता: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता पुलिस से अपने लिए सुरक्षा मांगी है. हसीन जहां का कहना है कि जब से वह शमी के खिलाफ बोलने लगी हैं तब से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी इस मामले में समर्थन की मांग की है.

उनके वकील जाकिर हुसैन ने कहा, "सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों के बीच वह बाहर जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं. जिन अकाउंटों से धमकियां मिल रही हैं वो फर्जी हो भी सकते हैं और नहीं भी. मंगलवार को वह कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार गई थीं और वहां उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की है. वह कहीं भी जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं."

उन्होंने कहा, "हसीन जहां मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर समर्थन चाहती हैं. वह एक महिला मुख्यमंत्री हैं इसलिए हसीन जहां के दिल में उनके लिए काफी सम्मान है. उनका कहना है कि अगर वह मुख्यमंत्री से मिलती हैं और अपनी दास्तां बताती हैं तो उन्हें काफी खुशी होगी."

हुसैन ने कहा कि जिस तरह से पुलिस काम कर रही है उससे हसीन जहां काफी खुश हैं.

शमी और चार अन्य लोगों के खिलाफ आठ मार्च को हत्या, रेप, आपराधिक साजिश, और नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था. हसीन जहां ने शमी पर दूसरी औरतों से संबंध रखने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. उन्होंने शमी और उनके परिवार पर उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के भी आरोप लगाए थे.

शमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने 200 से ज्यादा पोस्ट अचानक क्यों किए डिलीट, विराट कोहली के साथ बनाई रील भी हटा दी
अर्शदीप सिंह ने 200 से ज्यादा पोस्ट अचानक क्यों किए डिलीट, विराट कोहली के साथ बनाई रील भी हटा दी
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
IPL 2026: पहले क्वालीफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गुजरात के ये 5 खिलाड़ी
IPL 2026: पहले क्वालीफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गुजरात के ये 5 खिलाड़ी
RCB QUALIFIER-1 IPL 2026: क्वालीफायर-1 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, विराट कोहली के साथ वापसी करेंगे फिल सॉल्ट!
क्वालीफायर-1 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, विराट कोहली के साथ वापसी करेंगे फिल सॉल्ट!

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
Ritu Jaiswal Joins BJP: रितु जायसवाल बीजेपी में शामिल, पार्टी में आते ही जमकर की PM मोदी की तारीफ
रितु जायसवाल बीजेपी में शामिल, पार्टी में आते ही जमकर की PM मोदी की तारीफ
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार
Explained: उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम में UCC! लिव इन रिलेशनशिप से लेकर बंटवारे के नए नियम, समानता और फर्क क्या?
उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम में UCC! शादी से लेकर बंटवारे के नए नियम, समानता और फर्क क्या?
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
Opium Farming : कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
AI से दोस्ती कर सकती है अकेला, दिमाग पर भी पड़ता है यह बुरा असर
AI से दोस्ती कर सकती है अकेला, दिमाग पर भी पड़ता है यह बुरा असर
Embed widget