एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किसी तरह के दबाव में नहीं हैं मोहम्मद शमी, फिटनेस को लेकर कही बड़ी बात

मोहम्मद शमी आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शुमार रहे हैं. अपनी इसी कामयाबी के दम पर शमी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किसी तरह का दबाव नहीं होने की बात कही.

इंडियन क्रिकेट टीम 27 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है. ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया मेजबान को किस हद तक चुनौती देगी यह भारतीय गेंदबाजों खासकर मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. मोहम्मद शमी ने हालांकि साफ किया है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर किसी तरह के दबाव में नहीं हैं. शमी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से दबाव मुक्त होने की वजह आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन को बताया है.

शमी का यह आईपीएल सत्र सर्वश्रेष्ठ रहा जिसमें उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिये 20 विकेट चटकाए. शमी के लिए इस शानदार प्रदर्शन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ डबल सुपर ओवर मैच में पांच रन का शानदार बचाव करना भी शामिल रहा. शमी ने कहा, ''आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये मेरे प्रदर्शन ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया और मुझे सही स्थिति में पहुंचा दिया.''

शमी को लगता है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन ने उन पर से दबाव हटा दिया. उन्होंने कहा, ''सबसे बड़ा फायदा यह है कि मैं अब बिना किसी दबाव के आगामी सीरीज के लिए तैयारी कर सकता हूं. मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है. मैं इस समय काफी सहज हूं.''

शमी ने लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर काम किया. उन्होंने कहा, ''मैंने लॉकडाउन में अपनी गेंदबाजी और अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. मैं जानता था कि आईपीएल का आयोजन होना ही है और मैं इसके लिये खुद ही तैयारी में जुटा था.''

शमी ने कहा कि इस दौरे पर टेस्ट मैच उनके लिये प्राथमिकता हैं और वह पिछले एक हफ्ते से ट्रेनिंग सत्र के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं. तेज गेंदबाज ने कहा, ''यह दौरा काफी लंबा होगा जिसकी शुरूआत सफेद गेंद के क्रिकेट से होगी जिसके बाद गुलाबी और लाल गेंद के टेस्ट खेले जायेंगे. मेरा ध्यान हमेशा लाल गेंद का क्रिकेट रहा है और मैं अपनी लेंथ और सीम मूवमेंट पर काम कर रहा हूं.''

बता दें कि दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया तीन वनडे, तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी और चार टेस्ट मैच खेलेगी.

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की सिराज की सराहना, कहा- परिस्थिति का सामना करने के लिए मिले मजबूती

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में ना चुने जाने के बाद सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा से कही थी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget