एक्सप्लोरर

भारत दौरे पर लगातार मिल रही हार के बाद गेल जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर बरसे दिग्गज

भारत के खिलाफ मिल रही हार के बाद दिग्गज कार्ल हूपर ने कहा है कि सीनियर खिलाड़ियों का टीम के लिए नहीं खेलना शर्मनाक है.

भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज़ की टीम के लिए ये दौरा बिल्कुल भी याद करने लायक नहीं रहा है. पहले टीम को टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से करारी हार झेलनी पड़ी. इसके बाद वनडे सीरीज़ में युवा जोश वाली विंडीज़ टीम ने कुछ दम दिखाने की कोशिश की लेकिन फिर भी एक मैच टाई और एक जीत के साथ टीम को 3-1 से सीरीज़ गंवानी पड़ी. अब इसके बाद टी20 फॉर्मेट में उनके फैंस को उम्मीद थी कि टीम भारत के खिलाफ यहां वापसी करेगी. लेकिन पहले मैच में ही उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है.

ऐसे में अब दिग्गज़ों ने वेस्टइंडीज़ टीम के अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों पर निशाना साधना शुरु कर दिया है. वेस्टइंडीज़ के सफलतम बल्लेबाज़ों में से एक और पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और ईवान लुइस जैसे खिलाड़ियों को आड़े हाथों लिया है.

इस दिग्गज ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों का टीम से न खेलना शर्मनाक है. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे सीरीज से पहले खुद को चयन के लिए उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया जबकि इविन लुईस निजी कारणों के चलते टीम का हिस्सा नहीं बने.

सुनील नरेन और आंद्रे रसेल चोट के कारण टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं.

हूपर ने कहा, "यह शर्मनाक है कि कुछ खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के लिए खेलने में दिलचस्पी नहीं है. मुझे नहीं पता कि उन्हें टीम के लिए खेलने में क्यों दिलचस्पी नहीं है लेकिन यह बात साफ है कि वह खेलना नहीं चाहते."

भारत ने टेस्ट सीरीज को 2-0 और वनडे सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था.

हूपर ने कहा, "यह एक युवा टीम है और खिलाड़ियों को थोड़ा समय चाहिए. अगर सीनियर खिलाड़ी टीम को हिस्सा होते तो भारत के लिए सीरीज जीतना इतना आसान नहीं होता."

हूपर ने आगे कहा, "आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में हमें अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अगर हमारी पूरी टीम होती तो हम मैच जीत सकते थे."

पूर्व कप्तान के मुताबिक, वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम में निरंतरता की कमी है.

हूपर ने कहा, "कुछ दिन हम अच्छा खेलते हैं. कुछ दिन हम स्थिति के अनुसार नहीं खेल पाते. हमें निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget