एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: शाकिब अल हसन के बैटिंग ऑर्डर में हो सकता है बदलाव, टी20 वर्ल्ड कप इस नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे

बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन टी20 वर्ल्ड कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. टीम मैनेजमेंट उनके बैटिंग ऑर्डेर में बदलाव करने की योजना बना रही है.

Shakib Al Hasan Batting Order: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की टीम बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. यह बदलाव टीम की कप्तान शाकिब अल हसन के बैटिंग ऑर्डर में किया जाएगा. दरअसल, शाकिब अल हसन फिलहाल लंबे वक्त से बांग्लादेश के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि शाकिब टीम के जरूरत के हिसाब से अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम छोड़ने के लिए भी तैयार हैं.

शाकिब के बल्लेबाजी क्रम में होगा बदलाव
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश टीम का बल्लेबाजी क्रम अभी तक सेट नहीं हो पाया है. ऐसे में बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले त्रिकोणीय सीरीज में बल्लेबाजी क्रम को फाइनल करने का आखिरी मौका रहेगा. अगर शाकिब नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो सौम्य सरकार और नजमुल होसैन में से किसी भी एक को मेक शिफ्ट ओपनर सब्बीर रहमान की जगह पारी की शुरूआत करने का मौका मिलेगा.

चयन समिति ने किया इशारा
बांग्लादेश चयन समिति के सदस्य हबीबुल बशर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शाकिब ने सीपीएल में नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी और अच्छा खेला. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के विकेटों पर वह जरूरी एडजस्टमेंट करेंगे. वहीं जहां उनके बैटिंग ऑर्डर की बात है तो बहुत सख्त हैं. वह बहुत फ्लेक्सिबल हैं हमने शाकिब से बात की है उन्हें नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है.

शाकिब टीम के लिए कहीं भी बल्लेबाजी करके खुश हैं और कप्तान होने के नाते वह हर चीज को एक अलग तरीके से देख रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह टीम के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार जो टीम के लिए अच्छा है. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं तीसरे नंबर पर कोई और खिलाड़ी बल्लेबाजी करने आएंगे. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पांच, छह और सात नंबर के बल्लेबाज तय हैं.

यह भी पढ़ें:

ENG vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टोयनिस समेत इन तीन खिलाड़ियों की हुई वापसी, ऐसी है पूरी स्क्वाड

T20 World Cup 2022: ब्रेट ली का बड़ा बयान, कहा- उमरान मलिक को भारतीय टीम में होना चाहिए था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget