एक्सप्लोरर

शाकिब अल हसन को मिली दोहरी कामयाबी, लिमिटिड ओवर्स फॉर्म में बने दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर

शाकिब अल हसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से मिली सीरीज जीत में हीरो बनकर उभरे. शाकिब अल हसन को अब अपने बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिल गया है.

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. शाकिब अल हसन को शानदार फॉर्म का इनाम भी मिला है. एक ही दिन में शाकिब अल हसन को दो बड़ी कामयाबी मिली हैं. शाकिब अल हसन ना सिर्फ जुलाई महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने में कामयाब रहे बल्कि वह आईसीसी टी20 और वनडे रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर भी बन गए हैं. वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को महिला वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. 

शाकिब अल हसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी.  हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे एक दिवसीय में जिंबाब्वे पर बांग्लादेश की तीन विकेट की जीत के दौरान शाकिब ने नाबाद 96 रन की पारी खेली थी. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शाकिब ने तीन विकेट चटकाए थे. शाकिब ने जुलाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में आस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और वेस्टइंडीज के हेडन वाल्श जूनियर को पछाड़ा.

बांग्लादेश ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला भी जीती थी. इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में भी शाकिब ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. लगातार अच्छे प्रदर्शन का ही नतीजा है कि शाकिब अल हसन अब लिमिटिड ओवर्स फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं.

टेलर को भी मिला सम्मान

वेस्टइंडीज ने टेलर की अगुआई में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को एक दिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में हराया. वह टीम की अपनी साथी हेली मैथ्यूज और पाकिस्तान की फातिमा सना को पछाड़कर महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनीं.

पाकिस्तान के खिलाफ चार एक दिवसीय मैचों में टेलर ने 79.18 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाने के अलावा 3.72 की इकोनॉमी रेट से तीन विकेट चटकाए. वह जुलाई में आईसीसी की महिला एक दिवसीय बल्लेबाजों और आलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष पर थी.

IND Vs ENG: इंग्लैंड की टीम में दूसरे टेस्ट से ठीक पहले हुए बदलाव, इस खिलाड़ी की हुई है एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget