एक्सप्लोरर

शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, 500 विकेट लेकर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

Shakib Al Hasan T20 Records: बांग्लादेश के ऑलराउंडर प्लेयर शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है. टी20 क्रिकेट में उन्होंने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं. ये रिकॉर्ड उन्होंने CPL 2025 के 11वें मैच में बनाया.

बांग्लादेश के ऑलराउंडर प्लेयर शाकिब अल हसन ने रविवार को इतिहास रचा, उन्होंने अपने टी20 करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं. ये रिकॉर्ड उन्होंने सीपीएल 2025 (caribbean Premier League) के 11वें मैच के दौरान बनाया. वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम टी20 में 500 विकेट्स और 7000 से ज्यादा रन हैं.

रविवार को खेले गए मैच में एसकेएन पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए. एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के लिए शाकिब अल हसन ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने अपने 2 ओवरों के स्पेल में मात्र 11 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. उन्होंने मोहम्मद रिजवान, काइल मेयर और नवीन बिदेसी को अपना शिकार बनाया.

शाकिब अल हसन के 500 टी20 विकेट्स

38 वर्षीय शाकिब अल हसन ने रविवार को कुल 3 विकेट लिए, अब उनके टी20 में कुल 502 विकेट हो गए हैं. उन्होंने रिजवान के रूप में अपना 500वां टी20 विकेट पूरा किया. वह 500 टी20 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले और दुनिया के 5वें गेंदबाज बन गए हैं.

टी20 में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

  • राशिद खान (अफगानिस्तान) - 660
  • ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) - 631 
  • सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) - 590 
  • इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) - 554 
  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 502

ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने शाकिब अल हसन

इसी के साथ शाकिब ने इतिहास भी रचा, वह दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं और 7000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं. उन्होंने 457 टी20 मैचों में 7574 रन बनाए हैं, इसमें 33 अर्धशतक शामिल हैं.

शाकिब बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

134 के लक्ष्य का पीछा करते हुए एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के ओपनर ज्वेल एंड्रू ने 28 गेंदों में 28 रन बनाए. करीमा गोर ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, वहीं शाकिब अल हसन ने 18 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से महत्वपूर्ण 25 रनों की पारी खेली. एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने 19.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. शाकिब अल हसन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

इस जीत के साथ एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने अंक तालिका में अपना टॉप का स्थान बरक़रार रखा. टीम ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं, 7 अंकों के साथ टीम पहले स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget