एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: मेलबर्न टेस्ट गंवाने के बाद हारिस रऊफ पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा, बोले- बिग बैश की जगह यहां होना चाहिए था

Shahid Afridi On Haris Rauf: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि हारिस रऊफ को बिग बैश लीग में खेलने की बजाय पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का हिस्सा होना चाहिए था.

PAK vs AUS Melbourne Test: पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मुकाबला गंवाना पड़ा है. मेलबर्न में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में उसे 79 रन से हार मिली. कंगारुओं की सरज़मीं पर यह पाकिस्तान की लगातार 16वीं टेस्ट हार रही. पिछले 28 साल में पाकिस्तान की टीम यहां एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. ऐसे में हार के इस सिलसिले के बरकरार रहने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपने ही खिलाड़ियों पर निशाना साधने लगे हैं. इस क्रम में पूर्व पाक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को टारगेट किया है.

हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के लिए टेस्ट खेलने से मना कर दिया था. वर्कलोड और फिटनेस इशू का हवाला देते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने से मना कर दिया था. हालांकि यही हारिस रऊफ अब ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे हैं. इसी को लेकर शाहिद अफरीदी आग बबूला हुए हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारिस की बेहद जरूरत थी और अगर हारिस होते तो पाक टीम को बहुत मदद मिलती.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मीडिया से बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हारिस को यहां पाकिस्तान टीम का हिस्सा होना चाहिए था न कि बिग बैश लीग का. मेलबर्न में जिस तरह की परिस्थितियां थीं, ऐसे में उनकी गति निर्णायक रहती. वह यहां निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते. पर्थ और यहां जिस तरह की पिच मिली, उससे उन्हें भी बड़ा मज़ा आता.'

हारिस रऊफ की खल रही कमी
वर्तमान में नसीम शाह समेत पाकिस्तान के कुछ अहम तेज गेंदबाज चोटिल हैं. ऐसे में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारिस की कमी बहुत ज्यादा खल रही है. निश्चित तौर पर हारिस के टीम में होने से पाकिस्तान के लिए यहां उलटफेर करना संभव हो सकता था.

पाकिस्तान ने गंवाया सुनहरा मौका
मेलबर्न टेस्ट में एक वक्त पाकिस्तान की टीम जीत के बेहद करीब थी. उसे महज 98 रन बनाने की दरकार थी और उसके पास 5 विकेट बाकी थे. यहां मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने का सुनहरा मौका गंवा बैठी.

यह भी पढ़ें...

AUS vs PAK: क्या आउट नहीं थे मोहम्मद रिजवान? वीडियो में देखें बॉक्सिंग डे टेस्ट के असल विवाद की जड़

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget