एक्सप्लोरर

Rizwan vs Suryakumar: क्या रिजवान को सूर्यकुमार से कुछ सीखना चाहिए? पाक एंकर के सवाल पर शाहिद अफरीदी ने दिया यह जवाब

ICC टी20 रैंकिंग्स में सूर्यकुमार यादव नंबर-1 और मोहम्मद रिजवान नंबर-2 बल्लेबाज हैं.

Shahid Afridi on Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने 360 डिग्री अंदाज में खूब ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं. वह अपने अतरंगी शॉट्स से विपक्षी गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. गेंदबाज अब तक सूर्यकुमार को रोकने का कोई तरीका नहीं खोज पाए हैं. वह फिलहाल टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. यहां उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा है.

रिजवान के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक फ्लॉप साबित हुआ है, उनके बल्ले से केवल एक ही बड़ी पारी आई है. ऐसे में जब एक पाक एंकर ने इन दोनों बल्लेबाजों की तुलना से जुड़ा एक सवाल शाहिद अफरीदी से पूछा तो पूर्व पाक क्रिकेटर ने अपने जवाब में सूर्या की जमकर तारीफ की.

समां टीवी पर पाक एंकर ने अफरीदी से पूछा कि विपक्षी गेंदबाज रिजवान का गेम प्लान समझ गए हैं और इसलिए रिजवान अब जल्दी आउट हो रहे हैं. क्या रिजवान को अपना खेल का तरीका बदलना चाहिए? क्या वह सूर्यकुमार यादव से कुछ एक या दो शॉट्स या फ्लेक्सिबिलिटी सीख सकते हैं? इस पर अफरीदी ने कहा, 'बिल्कुल ठीक कहा.'

'शॉट तो डेवलप करने पड़ेंगे'
अफरीदी बोले, 'सूर्यकुमार के बारे में सबसे खास बात यह है कि वह 200-250 घरेलू मैच खेलकर टीम इंडिया में आया है. उस लड़के को अपनी गेम का पता है. वह जितने भी शॉट मारता है, उसकी उसने बहुत प्रैक्टिस की है. आपके पास जितनी स्किल्स होंगी, आप उतने इम्पैक्ट प्लेयर होंगे. तो आपको (मोहम्मद रिजवान) नए शॉट तो डेवलप करने होंगे. ये फॉर्मेट ही वैसा है.'

ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे सूर्या
सूर्यकुमार यादव इस टी20 वर्ल्ड कप में 5 पारियों में 225 रन जड़ चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 75 की बल्लेबाजी औसत और 193.96 के दमदार स्ट्राइर रेट से रन बनाए हैं. वह इन पांच पारियों में तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. फिलहाल वह इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर चल रहे विराट कोहली से महज 21 रन पीछे हैं.

यह भी पढ़ें-

FIFA World Cup 2022: नोरा फतेही से लेकर शकीरा और BTS के परफॉर्मेंस की चर्चा, जानें कब और कहां देखें ओपनिंग सेरेमनी

T20 World Cup: रैंकिंग से लेकर इस साल की परफॉर्मेंस तक, जानें सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget