एक्सप्लोरर

तीसरे टेस्ट में शाहीन अफरीदी के नहीं खेलने की असल वजह सामने आई, पाकिस्तान की परेशानी बढ़ेगी

AUS Vs PAK: शाहीन अफरीदी को लेकर खड़े हो रहे सवालों का जवाब हफीज ने दिया है. हफीज ने अफरीदी की फिटनेस का अपडेट भी जारी किया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में शाहीन अफरीदी के नहीं खेलने की असल वजह सामने आ गई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज का कहना है कि शाहीन अफरीदी फिट नहीं होने के चलते टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच का हिस्सा नहीं थे. इससे पहले इस बात को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिर इतने अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने अपने फ्रंट लाइन बॉलर को प्लेइंग 11 का हिस्सा क्यों नहीं बनाया.

वसीम अकरम से लेकर वकार युनूस तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शाहीन अफरीदी को नहीं देखकर हैरान रह गए थे. दिग्गज खिलाड़ियों का मानना था कि जब शाहीन जैसा अहम गेंदबाज प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है तो फिर जीत कैसे मिल सकती है. हफीज ने कहा, ''शाहीन ने पहले दो मैचों में शानदार गेंदबाजी की. शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा ओवर गेंदबाजी भी की. लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले उन्होंने बताया कि वो फिट नहीं है. हम उनकी बात को अनदेखा नहीं कर सकते.''

पहले दो टेस्ट मैचों में अफरीदी ने 100 ओवर के करीब गेंदबाजी की. हफीज ने कहा, ''अगर किसी को लगता है कि वो फिट नहीं है. वो टीम के लिए अपना बेस्ट नहीं दे पाएगा. तो हमें ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं. यह एक मुश्किल फैसला था. लेकिन खिलाड़ियों और टीम के लिए यह फैसला लिया जाना जरूरी था. हम किसी खिलाड़ी को दांव पर नहीं लगा सकते हैं.''

ऐसे आरोप लगे

ऐसे आरोप भी लगे कि शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से होने वाली टी20 सीरीज के चलते आखिरी टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया. हालांकि हफीज ने साफ कर दिया है कि अफरीदी के नहीं खेलने की वजह उनका फिट नहीं होना ही रही. 

शाहीन की गैरमौजूदगी में आमिर जमाल को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला. जमाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 82 रन की पारी खेली और वह 6 विकेट लेने में भी कामयाब रहे. बावजूद इसके पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 0-3 से गंवा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget