एक्सप्लोरर

India vs Australia: आस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ियों ने नववर्ष में एससीजी पर बहाया पसीना

India vs Australia: आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन सहित सात खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की तैयारियों के तहत नववर्ष के पहले दिन मंगलवार को यहां एससीजी की नेट्स पर जमकर पसीना बहाया.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज़ को बरकरार कर लिया है. यानि की 2-1 से बढ़त बनाने के बाद अब टीम इंडिया सीरीज़ गंवाएगी नहीं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब भी मौका है कि वो आखिरी मुकाबले को जीतकर कम से कम पहली बार भारत को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ जीतने से रोक सके.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन सहित सात खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की तैयारियों के तहत नववर्ष के पहले दिन मंगलवार को यहां एससीजी की नेट्स पर जमकर पसीना बहाया.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘‘चौदह सदस्यीय टीम के सात सदस्यों टिम पेन, नाथन लियोन, उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, पीटर हैंड्सकांब और मार्नस लाबुशेन ने 2019 के पहले दिन सुबह सिडनी की खिली हुई धूप में अभ्यास किया.’’

वैकल्पिक सत्र के दौरान लेग स्पिनर लाबुशेन ने क्वीन्सलैंड के अपने साथी ख्वाजा के लिये गेंदबाजी की. लाबुशेन को इस मैच के लिये टीम में शामिल किया गया है. 

तीन टेस्ट मैचों में केवल एक अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज फिंच ने नेट्स पर बल्लेबाजी नहीं की. रिपोर्टों के अनुसार उन्हें अंतिम एकादश से बाहर किया जा सकता है.

अन्य बल्लेबाजों ने न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाजों ट्रेंट कोपलैंड और मिकी एडवर्ड्स का सामना किया.

सीए की वेबसाइट के अनुसार ‘‘अब भी संभावना है कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाए तथा फिंच को निचले क्रम में उतारा जाए जहां प्रथम श्रेणी स्तर पर वह बल्लेबाजी के लिये उतरते हैं तथा बाकी बल्लेबाज एक स्थान ऊपर बल्लेबाजी के लिये उतरें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget