एक्सप्लोरर

विराट कोहली के खराब फॉर्म पर सहवाग बोले- इस बात की नहीं है कोई भी समस्या

न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई 11 पारियों में विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकाला. न्यूजीलैंड दौरे के बाद से विराट कोहली खराब फॉर्म की वजह से दिग्गज खिलाड़ियों के निशाने पर हैं.

न्यूजीलैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली बार अपनी बल्लेबाजों को लेकर निशाने पर हैं. विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने विराट कोहली के खराब फॉर्म के लिए उनकी उम्र को जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि वीरेंद्र सहवाग इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं.

वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि विराट कोहली के साथ इस समय सिर्फ फॉर्म की समस्या है जबकि आंख-हाथ के संयोजन का कोई मुद्दा नहीं है. सहवाग ने कहा, "जब आप फॉर्म में नहीं होते हो कुछ भी आपके लिए काम नहीं करता. ऐसा नहीं है कि विराट प्रयास नहीं कर रहे, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं है."

उन्होंने कहा, "विराट के साथ आंख-हाथ के संयोजन का मुद्दा नहीं है. आपका आंख-हाथ का संयोजन समय के साथ-साथ कम होता है लेकिन एक रात में नहीं. मैं आश्वस्त हूं कि यह फॉर्म का मुद्दा है. वह अच्छी गेंदों पर आउट हुए हैं. न्यूजीलैंड में गेंद काफी सीम करती है और अगर आप रन नहीं कर रहे हैं तो चुनौती ज्यादा बढ़ जाती है. जाहिर सी बात है, आप फ्रंटफुट पर खेल, गेंद को छोड़ते हुए तालमेल बैठा सकते हैं."

इससे पहले कपिल देव ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर कहा था कि विराट की उम्र 30 साल से ज्यादा हो चुकी है. कपिल देव का मानना है कि 30 साल से ज्यादा उम्र होने के बाद आंखें थोड़ी कमजोर हो जाती हैं. इसी बात का हवाला देते हुए कपिल देव ने विराट कोहली को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करने की भी सलाह दी थी.

विराट का न्यूजीलैंड दौरा बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 38 रन बनाए. न्यूजीलैंड दौर पर कुल उन्होंने 11 पारियां खेलीं और सिर्फ 218 रन बना पाए.

विराट के खराब फॉर्म पर कपिल देव ने कहा- 'जब आप 30 साल के ऊपर हो जाते हैं तो आपकी आंखें कमजोर होने लगती हैं'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget