एक्सप्लोरर

SAvsSL: श्रीलंका का संघर्ष जारी, दक्षिण अफ्रीका जीत से पांच विकेट दूर

तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के दो-दो विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के जुझारूपन दिखाने के बावजूद पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज यहां जीत की अपनी उम्मीद

 


 


 


SAvsSL: श्रीलंका का संघर्ष जारी, दक्षिण अफ्रीका जीत से पांच विकेट दूर

पोर्ट एलिजाबेथ: तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के दो-दो विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के जुझारूपन दिखाने के बावजूद पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज यहां जीत की अपनी उम्मीद मजबूत कर दी. श्रीलंका ने 488 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 240 रन बनाये हैं और वह अभी लक्ष्य से 248 रन पीछे है. दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 406 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी.


 


कप्तान एंजेलो मैथ्यूज(नाबाद 58) ने एक छोर संभाले हुआ है जबकि दूसरे छोर पर धनंजय डिसिल्वा नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. डिसिल्वा ने पहली पारी में टीम की तरफ से सर्वाधिक 43 रन बनाये थे. रबादा ने 72 रन देकर दो जबकि महाराज ने 84 रन देकर दो विकेट लिये हैं. श्रीलंका ने बड़े लक्ष्य के सामने अच्छी शुरूआत की. सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने और कौशल सिल्वा(48) ने 145 मिनट तक दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण का डटकर सामना किया और इस बीच 87 रन जोड़े. यह साझेदारी 33वें ओवर में टूटी जब करूणारत्ने 43 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पेवलियन लौटे. करूणारत्ने और सिल्वा दोनों ने धर्य और अनुशासन से बल्लेबाजी की. पिच से हालांकि पहली पारी की तरह गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल रही है. ऐसे समय में सिल्वा ने महाराज की गेंद कवर में खेलकर रन के लिये दौड़ लगायी लेकिन बीच पिच पर दोनों ने कुछ हिचकिचाहट दिखायी. जेपी डुमिनी ने गेंद पकड़कर उसे तुरंत विकेटकीपर क्विंटन डिकाक के पास भेजा जिन्होंने करूणारत्ने को रन आउट किया.


 


कुशल मेंडिस(53) और मैथ्यूज ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली और चौथे विकेट के लिये 75 रन की साझेदारी की. रबादा ने मेंडिस को विकेट के पीछे कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी. श्रीलंका को दिनेश चंदीमल से काफी उम्मीद थी लेकिन वह शुरू से जूझते हुए नजर आये. चंदीमल जब तीन रन पर थे तब महाराज की गेंद पर स्टीफन कुक ने उनका आसान कैच छोड़ा लेकिन श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाया. महाराज ने जल्द ही उन्हें मिड आन पर रबादा के हाथों कैच करा दिया. चंदीमल केवल आठ रन बना पाये. 


 


मैथ्यूज भी जब 53 रन पर थे तब डुमिनी की गेंद पर डिकॉक ने उनका मुश्किल कैच छोड़ा था. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने सुबह पांच विकेट पर 351 रन से आगे खेलना शुरू किया. कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने डिकाक के साथ 10.5 ओवर में 55 रन और जोड़ने के बाद पारी समाप्त घोषित की. डिकॉक ने 86 गेंदों पर 69 रन जबकि डुप्लेसिस ने 86 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाये. इन दोनों छठे विकेट के लिये 129 रन जोड़े जो कि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ नया रिकार्ड है.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget