एक्सप्लोरर

SAvsIND 3rd TEST 2nd DAY: गेंदबाजों ने कराई टीम इंडिया की वापसी, बल्लेबाजों के ऊपर जीत की जिम्मेदारी

साउथ अफ्रीका बनाम भारत तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का हाल

SA vs IND 3rd TEST 2nd DAY - पहली पारी के आधार पर सात रनों से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 49 रन बना लिए है. भारत की कुल बढ़त 42 रनों की हो गई है और उसके 9 विकेट अभी सुरक्षित हैं.

भारत ने दूसरी पारी में अपने सालमी जोड़ी में बदलाव करते हुए पार्थिव पटेल को मुरली विजय को जोड़ीदार बनाया. पार्थिव ने विकेट के पीछे लंबा समय बिताया था जिसका असर उनके बल्लेबाजी पर भी दिखा. फिलेंडर की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंद पर16 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए. पार्थिव के आउट होने के बाद के एल राहुल(नाबाद 16) मैदान पर उतरे और दूसरे दिन विजय(नाबाद 13) के साथ नाबाद लौटे.

मैच में अभी तीन दिन का खेल शेष है ऐसे में भारतीय टीम तीसरे दिन सतर्कता के साथ बल्लेबाजी करेगी और ज्यादा से ज्यादा स्कोर अपने खाते में जोड़ना चाहेगी.

 

साउथ अफ्रीका की पारी -

जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी 194 रनों पर समेट दी. भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे इस तरह मेजबान टीम को सात रनों की मामूली बढ़त हासिल हुई.

भारत की तरह ही साउथ अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके. साउथ अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने सबसे अधिक  61 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 121 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए. उनके अलावा वर्नोन फिलेंडर ने 35 रनों का पारी खेली. वहीं नाइटवॉचमैन कागिसो रबादा ने 30 रन बनाए.

बुमराह के पांट विकेट के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

इससे पहले, मैच के पहले दिन भारतीय टीम 187 रनों पर ढेर हो गई थी. वांडर्स की तेज और उछाल भरी पिच पर अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया और सिर्फ तीन बल्लेबाजों को ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचने दिया.

कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. चेतेश्वर पुजारा ने बेहद धीमी लेकिन सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 179 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. यह साझेदारी तब आई जब भारत ने 13 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे.

अंत में भुवनेश्वर ने बहुमूल्य 30 रनों की पारी खेल भारत को 187 के कुल स्कोर तक पहुंचाया था.

साउथ अफ्रीका की तरफ से राबादा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वर्नोन फिलेंडर, मोर्ने मोर्केल, और अंदिले फेहुलकवायो को दो-दो सफलताएं मिलीं.लुंगी एनगिडी को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाशिंगटन सुंदर को 75 लाख, एशियन गेम्स गोल्ड जीतने पर इस खिलाड़ी को मिले 3 करोड़
वाशिंगटन सुंदर को 75 लाख, एशियन गेम्स गोल्ड जीतने पर इस खिलाड़ी को मिले 3 करोड़
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
रांची के सिनेमा हॉल में दृश्यम-3 देखने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, आज है IND-WI दूसरा टी20
रांची के सिनेमा हॉल में दृश्यम-3 देखने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, आज है IND-WI दूसरा टी20

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget