एक्सप्लोरर

गाबा टेस्ट में फॉलोऑन बचाना टारगेट नहीं था...', मेलबर्न टेस्ट से पहले आकाशदीप ने खोले बड़े राज

India vs Australia: गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट में आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने फॉलोऑन बचाया था. जब भारत के 9 विकेट गिरे तो फॉलोऑन बचाने के लिए 33 रनों की दरकार थी.

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इससे पहले गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था. तीसरे टेस्ट में आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए हार के खतरे को टाला था. इन दोनों ने फॉलोऑन बचाया और कंगारुओं का मनोबल तोड़ दिया. हालांकि, अब आकाशदीप ने कहा है कि उनका टारगेट फॉलोऑन बचाना नहीं था. साथ ही उन्होंने ट्रेविस हेड के खिलाफ रणनीति पर भी प्रतिक्रिया दी.  

आकाशदीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 10वें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी करके भारत को फॉलोऑन से बचाया था, लेकिन इस युवा तेज गेंदबाज ने रविवार को कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ फॉलोऑन बचाना नहीं था. 

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा को छोड़कर भारत का कोई भी बल्लेबाज तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था. ऐसे में भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन आकाशदीप और बुमराह ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर इसे टाल दिया. बारिश से प्रभावित यह मैच अंत में ड्रॉ हुआ. 

आकाशदीप ने चौथे टेस्ट से पहले मेलबर्न में संवाददाताओं से कहा, "हम निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आते हैं. इसलिए 20, 25 या 30 रन का योगदान बहुमूल्य होता है. मैं तब सिर्फ टीम में योगदान देने के बारे में सोच रहा था. मैं उस दिन फॉलोऑन बचाने के लिए नहीं खेल रहा था. मेरा ध्यान इस पर था कि मुझे आउट नहीं होना है. ईश्वर ने चाहा और हम फॉलोऑन बचाने में सफल रहे."

इस युवा तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "जब आप इस तरह की परिस्थितियों से मैच को बचाते हैं तो फिर पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है. हमारे ड्रेसिंग रूम में इसकी झलक देखने को भी मिली. भले ही पिछले मैच में हम पीछे रहे थे, लेकिन अगर आप गौर करो तो दोनों टीम का पलड़ा बराबरी पर है. हमने पिछले मैच के अंतिम दिन जो आत्मविश्वास हासिल किया वह अब भी हमारे साथ है इसलिए मेरा मानना है कि मुकाबला बराबरी पर है और मेलबर्न टेस्ट मैच दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण है."

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने हुए हैं. उन्होंने सीरीज की पहली पारी में 11 रन बनाने के बाद अगली तीन पारियों में 89, 140 और 152 रन बनाए. आकाशदीप ने संकेत दिए कि इस बल्लेबाज के खिलाफ भारत शॉर्ट पिच गेंद को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है. 

उन्होंने कहा, "हमने जो रणनीति बनाई है उसके बारे में नहीं बता सकते, क्योंकि इससे वे भी तैयार हो जाएंगे. एक गेंदबाज के रूप में हम अनुशासित गेंदबाजी करने पर ध्यान देंगे. हम पिच और परिस्थिति का आकलन करके उसी तरह से रणनीति बनाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget