एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: सरफराज खान और रजत पाटिदार दोनों का डेब्यू तय, दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी प्लेइंग 11

IND Vs ENG: रजत पाटिदार और सरफराज खान दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव तय हैं.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की ओर से सरफराज खान और रजत पाटिदार का डेब्यू तय माना जा रहा है. इसके अलावा बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए भारत की प्लेइंग 11 में मोहम्मद सिराज को जगह मिलती हुई नहीं दिख रही है. वहीं रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते लंबे समय के बाद कुलदीप यादव को भारत की ओर से टेस्ट खेलने का मौका मिल सकता है.

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बैटिंग लाइनअप काफी कमजोर नज़र आ रही है. विराट कोहली के नहीं खेलने की वजह से मिडिल ऑर्डर में अब कोई भी सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं है. केएल राहुल के बाहर होने के बाद रजत पाटिदार का डेब्यू तय माना जा रहा था. लेकिन बैटिंग में डेप्थ की कमी होने के चलते सरफराज खान को भी डेब्यू का चांस मिलेगा. इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने की एक बड़ी वजह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का आउट ऑफ फॉर्म होना भी है. हालांकि दूसरे टेस्ट में गिल और अय्यर भी भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे.

भारत की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव

भारत का बॉलिंग अटैक भी दूसरे टेस्ट में बदला हुआ नज़र आएगा. स्पिनर्स के लिए मददगार पिच होने की वजह से टीम इंडिया सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ ही मैदान में उतर सकती है. जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट में स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर 6 विकेट लेने में कामयाब रहे. ऐसे में उनका खेलना लगभग तय है. इसके अलावा अश्विन और अक्षर भी प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. अगर भारत बल्लेबाजी की डेप्थ के बारे में ज्यादा नहीं सोचता है तो कुलदीप यादव को भी मौका मिलेगा. 

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, रजत पाटिदार, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव/वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget