एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज ने किया दावा- बेहतरीन प्रदर्शन से वापसी को यादगार बनाएंगे

सरफराज अहमद को तीनों फॉर्मेट में वापसी से हटाया जा चुका है. इतना ही नहीं इंग्लैंड दौरे के लिए भी उन्हें सिर्फ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है.

पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को दो बड़े झटके लगे हैं. पहले तो सरफराज को तीनों फॉर्मेट में कप्तानी गंवानी पड़ी और हाल में पीसीबी ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए ग्रेड से बी ग्रेड में भेज दिया. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए 29 खिलाड़ियों की टीम में उनका चयन हुआ है.

सरफराज ने कहा है कि वह अपनी वापसी को यादगार बनाना चाहते हैं. पाकिस्तान को पांच अगस्त से एक सितंबर के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. सरफराज ने पिछले साल अक्टूबर में आखिरी बार पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेली थी.

सरफराज ने कहा, "मैं मौके को लेकर सकारात्मक हूं और जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और टीम में अपनी जगह पाने की कोशिश करूंगा. मैं टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर यादगार वापसी करना चाहता हूं. उतार-चढ़ाव तो खेल का हिस्सा हैं. जब मैं कप्तान था, मेरा ध्यान सबसे ज्यादा इस पर रहता था कि टीम कैसा प्रदर्शन करेगी, लेकिन अब मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान दूंगा."

हालांकि टीम के कोच मिस्बाह उल हक ने साफ किया है कि सरफराज अहमद टीम के मुख्य विकेटकीपर नहीं होंगे. मिस्बाह ने कहा है कि सरफराज को मोहम्मद रिजवान के बैकअप के तौर पर टीम में रखा गया है. यह फैसला इंग्लैंड के बेहद लंबे दौरे को देखते हुए लिया है. साथ ही मिस्बाह ने उम्मीद जताई है कि सरफराज का अनुभव टीम के काम आएगा.

गावस्कर ने कहा- अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन मुश्किल, वर्ल्ड कप की संभावना बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget