एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद बोले, 'मेरी गलती थी और मैंने उससे सबक लिया'

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्ली टिप्पणी करने के मामले में सरफराज़ ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इससे सीख ली है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ में 2-2 से बराबरी पर खड़ी पाकिस्तानी टीम को सबसे बड़ा झटका उसके कप्तान के टीम से अलग होने पर लगा है. पाकिस्तानी पूर्णकालिक कप्तान सरफराज़ अहमद को तीसरे मैच में नस्लीय टिप्पणी मामले में आईसीसी ने चार मैचों के लिए बैन कर दिया है.

अब इस मामले में खुद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के निलंबित कप्तान सरफराज अहमद का बयान आ गया है. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्ली टिप्पणी करने के मामले में सरफराज़ ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इससे सीख ली है.

दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने के बाद सफराज ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और इसीलिए उन्होंने इस प्रकरण के तुरंत बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह गलती थी और मैंने इससे सीख ली है.’’

आईसीसी ने आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी के लिये सरफराज पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है जिसके बाद वह पाकिस्तान लौट आए. 

पाकिस्तान लौटने के बाद सरफराज़ अहमद ने शोएब अख्तर के ट्वीट का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि शोएब ने उनकी आलोचना नहीं बल्कि पर्सनल अटैक किया है.

दरअसल इस विवाद के बाद शोएब अख्तर ने ट्वीट कर कहा था कि 'बतौर पाकिस्तानी इसे नहीं अपनाया जा सकता. मेरे विचार में उसने ये माहौल में डूब कर किया. मुझे लगता है कि उसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.'

इसके जवाब में अब सरफराज़ ने कहा, 'उसने(शोएब अख्तर) मेरी आलोचना नहीं बल्कि पर्सनल अटैक किया है.'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी के इस फैसले पर निराशा जतायी थी. सरफराज ने इस समर्थन के लिए बोर्ड का शुक्रिया किया.

उन्होंने कहा, ‘‘पीसीबी इस मामले से जैसे निपटा मैं उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं. मैं चार मैचों के लिए प्रतिबंध लगाने के आईसीसी के फैसले को स्वीकार करता हूं और मेरे लिए यह मुद्दा खत्म हो गया है लेकिन पीसीबी मुझसे जो भी कहेगा मैं वह करूंगा.’’

सरफराज के समर्थन में कराची हवाई अड्डे के बाहर सैकड़ो समर्थक खड़े थे जिन्होंने उनके समर्थन में नारे लगाये और आईसीसी का विरोध किया.

सरफराज़ की गैर-हाज़िरी में दिग्गज पाकिस्तानी स्टार शोएब मलिक टीम की कमान संभाल रहे हैं. उनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने सीरीज़ के चौथे मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज़ में 2-2 की बराबरी कर ली है. अब शोएब मलिक को लेकर पाकिस्तान के अंदर ही ऐसी आवाज़ें उठ रही हैं कि शोएब मलिक को टीम का नया कप्तान बना दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget