एक्सप्लोरर

Virat vs Sachin: 'आज के जमाने में डबल होते सचिन तेंदुलकर के रन और शतक', विराट के 50वें वनडे शतक पर पूर्व दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया

Virat Kohli 50th Century: विराट कोहली के 50वें वनडे शतक के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के महान पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा है कि आज के जमाने सचिन तेंदुलकर खेलते तो उनके शतकों की संख्या डबल होती.

ICC Cricket World Cup 2023: विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में अपने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया, और भारत और दुनिया के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसे एक वक्त असंभव बताया जा रहा था. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 49 वनडे शतक लगाए थे, और जब उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था, तब ज्यादातर लोगों का मानना था कि उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करना लगभग नामुमकिन है.

क्या विराट के दौर में आसान हुई बल्लेबाजी?

अब विराट कोहली ने ना सिर्फ सचिन के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, बल्कि उनसे एक कदम आगे भी निकल चुके हैं. विराट को इस उपलब्धि के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने उन्हें बधाई दी है, लेकिन कुछ क्रिकेटर्स का ऐसा भी मानना है कि आज के दौर में बल्लेबाजी आसान हो गई है, और अगर सचिन इस जमाने में खेलते तो उनके रन और शतक दोनों डबल होते.

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए विराट को उनके इस खास उपलब्धि की बधाई तो दी थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि, वनडे क्रिकेट बल्लेबाजों के लिए काफी फ्रेंडली हो गया है. आईसीसी को मेरा सुझाव है कि मैच में 2 नई गेंद की शुरुआत करनी चाहिए. 30 ओवर के बाद पुरानी गेंद हटा देनी चाहिए, और नई गेंद से आगे गेंदबाजी करनी चाहिए. उसके अंत में गेंद सिर्फ 35 ओवर पुरानी होगी. हमें अंत में थोड़ी बहुत रिवर्स स्विंग भी देखने को मिलेगी. रिवर्स स्विंग की कला को बचाकर रखें.

आज के जमाने में डबल होते सचिन के शतक

पाकिस्तान के इस पूर्व दिग्गज की बात पर श्रीलंका के महान पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भी अपना समर्थन किया है. जयसूर्या ने वकार के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि,  मैं वकार यूनिस से सहमत हूं, कुछ बदलाव करने की जरूरत है. अगर सचिन तेंदुलकर आज के पावरप्ले नियम में दो नई गेंद से खेलते तो उनके रन और शतक दोनों डबल होते.

 

यह भी पढ़ें: पूर्व दिग्गज ने बताई ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमी, क्या फाइनल में फायदा उठा पाएगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget