एक्सप्लोरर

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को ही लताड़ा, इस बात पर लगाई फटकार

Salman Butt on PCB: पूर्व पाक क्रिकेटर सलमान बट का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने मानव संसाधनों को बढ़ाने की बजाय घटाने का काम कर रहा है.

Salman Butt on Team India's Rotation Policy: पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज सलमान बट (Salman Butt) ने टीम इंडिया की रोटेशन पॉलिसी (Team India's Rotation Policy) की तारीफ करते हुए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड रोटेशन पॉलिसी के तहत मानव संसाधन को बढ़ा रहा है, इधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इसे और समेटने में लगा हुआ है.

सलमान बट ने कहा, 'भारत के लिए रोटेशन पॉलिसी कोई नई बात नहीं है. वे कई मौकों पर अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते रहे हैं. वे लगातार युवाओं को मौके दे रहे हैं. यह एक अच्छी बात है. यहां तक कि इस बार उनका स्टाफ भी NCA से होगा. लक्ष्मण कोच होंगे और द्रविड़ रेस्ट करेंगे. कुल मिलाकर वह मानव संसाधन के विकास पर काम कर रहे हैं. वह इसे बढ़ा रहे हैं. जबकि पाकिस्तान में इससे उलटा हो रहा है.'

सलमान बट कहते हैं, 'पाकिस्तान में अगर किसी खिलाड़ी को आराम देकर नए को मौका दे दें तो असुरक्षा की भावना आने लगती है. यह हो सकता है कि आप पुराने खिलाड़ी को हमेशा ही आराम करवा दें. भारत में यह देखने को नहीं मिलता. पाकिस्तान में हम लोगों को योग्य नहीं बना रहे. हम हमारे सिस्टम को सिकोड़ रहे हैं. क्या हमारी 6 टीमों में कोई भी एक है, जिसे हम पाकिस्तान का कोच बनाकर भेज सकते हैं? क्या हम कभी इस तरह का कदम उठा सकेंगे? हम अभी भी अपने घरेलू सेटअप के लिए विदेशों से कोच ला रहे हैं.'

भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर कई खिलाड़ियों को दिया गया है  आराम
भारतीय टीम इस वक्त तीन वनडे मैचों के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है. यहां कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी रेस्ट दिया गया है. द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच रहेंगे. 

यह भी पढ़ें...

Ballon d'Or: 17 साल में पहली बार बेलोन डी'ओर अवॉर्ड का नॉमिनेशन चूके लियोनल मेसी, अब इनमें से चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

US Open 2022: कोविड वैक्सीन के विरोध में नोवाक जोकोविच ने गंवाया एक और ग्रैंड स्लैम, यूएस ओपन से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget