एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: क्या पूरी तरह से फिट नहीं हैं शाहीन शाह अफरीदी? खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल

Salman Butt on Shaheen Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने शाहीन अफरीदी की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि शाहीन अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है.

Shaheen Afridi: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) लंबे वक्त से चोट के चलते टीम से बाहर रहने के बाद मैदान पर वापसी तो कर चुके हैं, लेकिन वह अपने पुराने रंग में नजर नहीं आए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को हुए भारत-पाक मैच में शाहीन पूरी तरह बेरंग नजर आए. वह न तो विकेट ले पाए और न ही तेज स्पीड गेंद फेंक पाए. ऐसे में अब शाहीन की फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पूर्व पाक कप्तान सलमान बट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा है, 'कुछ तो बात थी जो शाहीन को प्रभावित कर रही थी. लग रहा था कि वह 100% फिट नहीं हुए हैं. अगर वह आने वाले मैचों में और धीमे होते हैं या उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाता है तो पाकिस्तान के थिंक टैंक और डॉक्टर्स को कई सारे सवालों के जवाब देने होंगे.'

सलमान बट ने यह भी कहा कि अगर शाहीन पूरी तरह फिट नहीं थे तो उन्हें भारत के खिलाफ नहीं खिलाया जाना चाहिए था. इसके पीछे उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि भारत-पाक मैचों में खिलाड़ी अपनी इंजरी का ध्यान नहीं रखते. वह अपना 100% देने की कोशिश करते हैं, ऐसे में  अगर शाहीन एक बार फिर चोटिल हो जाते तो यह बेहद बड़ी गलती साबित हो सकती थी.

शाहीन की गेंदों में नहीं थी रफ्तार
भारत के खिलाफ मैच में शाहीन की ज्यादातर गेंदें 135 किमी/घंटे से कम रफ्तार की रही थीं. वह महज इक्का-दुक्का गेंद ही 140+ स्पीड से फेंक पाए थे. उनकी गेंदों में कोई हलचल भी नजर नहीं आ रही थी. पूरे चार ओवर में वह भारतीय बल्लेबाजों को जरा भी परेशान नहीं कर पाए. यही कारण भी रहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें अपना शिकार भी बनाया. शाहीन के आखिरी ओवर में विराट और हार्दिक ने 17 रन बटोरे. शाहीन ने इस पूरे मुकाबले में चार ओवर में बिना कोई विकेट हासिल किए 34 रन लुटाए.

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: नीदरलैंड्स से होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें लाइव

Watch: अर्शदीप और भूवी की दमदार स्विंग से लेकर विराट की यादगार पारी तक, 5 मिनट के वीडियो में देखें पूरा भारत-पाक मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget